बस्ती में हाई-वोल्टेज लव ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद लेकर टावर पर चढ़ी लड़की, मची अफरा-तफरी
वाल्टरगंज, बस्ती में एक युवती प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे ...और पढ़ें

पुलिस ने समझा बुझाकर युवती को नीचे उतारा। जागरण
HighLights
प्रेमी से शादी की जिद पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी।
वाल्टरगंज पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।
परिवार की असहमति के कारण युवती ने यह कदम उठाया।
संवाद सूत्र वाल्टरगंज, बस्ती। प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती शुक्रवार की सुबह वाल्टरगंज कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह देख तमाम कस्बावासी एकत्र हो गए। इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवती को शांत रहने और नीचे उतरने की अपील की। इसके बाद महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव ने तत्परता दिखाते हुए युवती से संवाद साधा और उसे समझाया।
समझाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह महदेव गांव की निवासी है और गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। युवक भी उससे शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन दोनों के स्वजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें- बस्ती में डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल
स्वजन की असहमति से आहत होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काफी समझा-बुझाकर युवती के स्वजन को बुला लिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में 82678 किसानों की बढ़ेगी टेंशन, फार्मर रजिस्ट्री न होने से पीएम सम्मान निधि की 23वीं किस्त से होंगे वंचित
