विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:14 PM (IST)

बस्ती के रुधौली ब्लॉक के रानीपुर गांव में एक नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। यह लाइब्रेरी बच्चों ...और पढ़ें

उस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

उस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रानीपुर, रुधौली में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।

  2. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

  3. आधुनिक अध्ययन सामग्री और बेहतर माहौल उपलब्ध होगा।

जागरण संवाददाता, रुधौली (बस्ती)। विकास खंड रुधौली के ग्राम पंचायत रानीपुर में गुरुवार को नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पुष्करादित्य सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने फीता काटकर किया।

जनप्रतिनिधियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से तैयार की गई लाइब्रेरी की सराहना करते हुए उन्होंने इसे गांव के बच्चों और युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।

सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए ऐसी पहल लगातार आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी गांव के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का नया केंद्र बनेगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर आधुनिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

ग्राम पंचायत की ओर से तैयार की गई लाइब्रेरी की व्यवस्था सराहनीय है।इस दौरान बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। निर्धारित आयु पूरी करने वाले नौनिहालों को अतिथियों ने अन्न ग्रहण कराया तथा बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को भी उनके खानपान और पोषण को लेकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव विनय कुमार जायसवाल, पंचायत सहायक श्रीभागवत, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर साधना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी, माधुरी और दीपशिखा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में 5.78 करोड़ से बनेगी बस अड्डे की सड़क, धन आवंटित होते ही शुरू होगा निर्माण