विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती के किसानों के लिए खुशखबरी, रबी सीजन में आलू बीज पर मिल रहा 1000 रुपये का भारी अनुदान

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:19 AM (IST)

रबी सीजन में आलू की बुआई को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग बस्ती के किसानों को प्रति क्विंटल ₹1000 ...और पढ़ें

प्रति क्विंटल मिलेगा एक हजार रुपये का अनुदान। जागरण

प्रति क्विंटल मिलेगा एक हजार रुपये का अनुदान। जागरण

HighLights

  1. आलू बीज पर प्रति क्विंटल ₹1000 का अनुदान।

  2. पंजीकृत किसानों को मिलेगा उन्नत किस्म का बीज।

  3. डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि।

जागरण संवाददाता, बस्ती। रबी सीजन की प्रमुख फसल आलू की बुआई को बढ़ावा देने और किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर उन्नत किस्म का आलू बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत पंजीकृत किसानों को आलू बीज की खरीद पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से सीधी सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है।

योजना प्रभारी भानुप्रताप तिवारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और रोगमुक्त बीज सुलभ कराने के लिए यह पहल की गई है, जिससे प्रति हेक्टेयर पैदावार में बढ़ोतरी हो सके। जिले में कुफरी बहार व कुफरी सिंदरी वेराईटी के आलू बीज 41- 41 क्विंटल उपलब्ध हैं। कुफरी बाहर 3480 प्रति क्विंटल वह कुफरी सिंदरी 3630 रुपये प्रति क्विंटल उपलब्ध है।

अनुदान का लाभ पाने के लिए किसानों का कृषि एवं उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब शकूरबस्ती तक जाएगी ट्रेन; सफर से पहले चेक कर लें नया अपडेट

इच्छुक किसान उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी) जमा कराएं, ताकि समय रहते बीज प्राप्त कर बुआई शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर सफर होगा आसान: दिल्ली-लखनऊ रूट पर दौड़ेंगी 50 अतिरिक्त बसें, बस्ती रोडवेज की तैयारी पूरी