विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब शकूरबस्ती तक जाएगी ट्रेन; सफर से पहले चेक कर लें नया अपडेट

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:49 AM (IST)

Purva Express का टर्मिनल स्टेशन नई दिल्ली से बदलकर अब शकूरबस्ती कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को दिल्ली क्षेत्र में यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अब शकूरबस्ती तक जाएगी पूर्वा एक्सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)

अब शकूरबस्ती तक जाएगी पूर्वा एक्सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पूर्वा एक्सप्रेस का टर्मिनल नई दिल्ली से शकूरबस्ती बदला।

  2. यात्रियों को दिल्ली क्षेत्र में आवागमन की सुविधा मिलेगी।

  3. रेलवे ने नई समय-सारिणी जारी की, यात्रा से पहले जांचें।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने पूर्वा एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया है।

Poova Express Time Table

इसके तहत हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस अब नई दिल्ली स्टेशन से आगे शकूरबस्ती तक जा रही है। वापसी में भी ट्रेन शकूरबस्ती से ही हावड़ा के लिए रवाना होगी।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन के बजाय शकूरबस्ती तक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। यह बदलाव 12303 और 12381 नंबर की हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तथा वापसी की 12304 और 12382 नंबर की ट्रेनों पर लागू होगा।

सप्ताह में तीन दिन धनबाद तो चार दिन पटना होकर 

हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन धनबाद होकर और चार दिन पटना होकर चलती है। नई समय-सारिणी के अनुसार, हावड़ा से चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और 6:45 बजे वहां से रवाना होकर सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में शकूरबस्ती से ट्रेन शाम 4:35 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली में इसका आगमन शाम 5:15 बजे निर्धारित किया गया है। 12381 नंबर की ट्रेन का विस्तार 28 अक्टूबर से और 12303 नंबर की ट्रेन का विस्तार 30 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। इसी तरह वापसी की ट्रेनों में भी 29 और 30 अक्टूबर से बदलाव लागू किया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों के परिचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

तीन को विलंब से चलेगी आसनसोल-गया मेमू

धनबाद होकर चलने वाली 13545 आसनसोल-गया मेमू तीन नवंबर को 30 मिनट विलंब से चलेगी। दोपहर 1:45 के बदले 2:15 पर आसनसोल चलेगी। पूर्व रेल से जारी सूचना में बताया गया कि सीतारामपुर स्टेशन पर सुबह 10:15 से दोपहर 2:15 तक चार घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेन विलंब से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- झरिया की भूमिगत आग से बिजली और CNG बनाने का रास्ता खोजा, धनबाद के छात्रों को राष्ट्रीय सम्मान

यह भी पढ़ें- GST: 28 घंटे बंद रहेगा जीएसटी पोर्टल, शनिवार से पहले निपटा लें टैक्स से जुड़े काम