विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST: 28 घंटे बंद रहेगा जीएसटी पोर्टल, शनिवार से पहले निपटा लें टैक्स से जुड़े काम

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:34 AM (IST)

GST Portal 31 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 1 नवंबर दोपहर 1 बजे तक 28 घंटे के लिए रखरखाव के कारण बंद रहेगा।

GST Portal Down। (सांकेतिक फोटो)

GST Portal Down। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जीएसटी पोर्टल 28 घंटे के लिए बंद रहेगा।

  2. 31 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 1 नवंबर तक।

  3. ई-इनवॉइस और रिटर्न संबंधी कार्य प्रभावित होंगे।

जागरण संवाददाता, धनबाद। GST Portal: वस्तु एवं सेवा कर (GST) दाताओं को अपने सभी कर संबंधी कार्य शनिवार से पहले पूरा करना होगा। इसके बाद 28 घंटे तक जीएसटी पोर्टल के माध्यम से जीएसटी संबंधी कोई भी कार्य नहीं हो पाएगा।

विशेष रूप से इनवाइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल से ई-इनवाइस डेटा प्राप्त करना व उसकी प्रासेसिंग, जीएसटी आर-एक में ई-इनवाइस डेटा का स्वचालित रूप से दर्ज करना और पोर्टल और एपीआइ के माध्यम से ई-इनवाइस जेएसओन डाउनलोड करना संबधी कार्य नहीं हो पाएगा।

जीएसटी की तरफ से बताया गया कि जीएसटी पोर्टल के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाना है। यह काम 31 अक्टूबर सुबह नौ बजे से शुरू होकर एक नवंबर को दोपहर एक बजे तक समाप्त होगा। इस कारण जीएसटी पार्टल पर उपरोक्त कार्य करदाता नहीं कर पाएंगे।

जीएसटी ने करदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने कार्यों की योजना उसी अनुसार बनाएं। रखरखाव का काम पूरा होने के बाद प्रभावित सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी।

GST Portal बंद रहने के दौरान इनवाइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (आईआरपी) से ई-इनवाइस डेटा प्राप्त करने और उसकी प्रोसेसिंग, जीएसटीआर-1 में ई-इनवाइस डेटा की ऑटोमेटिक एंट्री तथा पोर्टल और एपीआई के माध्यम से ई-इनवाइस डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

जीएसटी पोर्टल का इस्तेमाल कारोबारी रिटर्न दाखिल करने, टैक्स भुगतान, इनवाइस अपलोड करने, रजिस्ट्रेशन और रिफंड संबंधी कार्यों के लिए करते हैं।

सेवाएं बाधित रहने से ई-इनवाइस बनाने, बिलिंग और रिटर्न तैयार करने में परेशानी हो सकती है। इसका असर कारोबारियों, टैक्स प्रोफेशनल्स और कंपनियों के नियमित कामकाज पर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि कारोबारी पहले ही अपने लंबित कार्य पूरे कर लें।

यह भी पढ़ें- 300 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, भिलाई के भाजपा नेता संदीप अग्रवाल धनबाद में गिरफ्तार; पत्नी और भाई भी घिरे

यह भी पढ़ें- मौसम का डबल अटैक: अर्नब के बीच नए चक्रवात की आहट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम