विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौसम का डबल अटैक: अर्नब के बीच नए चक्रवात की आहट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:19 PM (IST)

Cyclone Arnab के कारण धनबाद में देर रात से ही बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। नवंबर ...और पढ़ें

धनबाद में चक्रवात अर्नब के कारण हो रही बारिश। (फोटो जागरण)

धनबाद में चक्रवात अर्नब के कारण हो रही बारिश। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. चक्रवात अर्नब से धनबाद में देर रात से बारिश जारी

  2. नवंबर के पहले सप्ताह में नया चक्रवात बनने की संभावना

  3. दिवाली से पहले मौसम साफ, फिर गिरेगा तापमान

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब ने देर रात से ही शहर में असर दिखाया। बादल छाए रहे और पूरे दिन थम-थम कर वर्षा होती रही। कभी हल्की फुहारें तो कभी तेज बौछारें पड़ीं। निरंतर बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश की गतिविधि शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है।

कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस बीच गुरुवार से अंडमान सागर के ऊपर एक और कम दबाव का सक्रिय हो रहा है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 31 अक्टूबर को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन में बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

अगर यह सिस्टम मजबूत हुआ तो एक नवंबर को डिप्रेशन तीव्र होकर डीप डिप्रेशन या चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यानी इस सीजन का अगला चक्रवात बन सकता है।

इससे एक से तीन नवंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। धनबाद होकर गुजरने वाले बादल यहां भी बारिश करा सकते हैं। राज्य के अन्य हिस्से में भी असर दिख सकता है।

नवंबर के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश, दिवाली से पहले मौसम साफ

मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को अगले पखवाड़े का पूर्वानुमान जारी कर दिया। 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्से में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। छह से 12 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधि कम रहेगी। आठ नवंबर को दिवाली है और त्योहार से पहले मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम साफ होते ही गिरेगा पारा, सर्द हवा दिखाएंगी असर

नवंबर में बारिश की गतिविधि थमने के बाद मौसम साफ होते ही ठंड असर दिखाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर हिस्से में 30 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 17 से 23 डिग्री तो छह से 12 नवंबर के दौरान 15 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें- धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार को क्यों सता रहा डर? बारामुड़ी से खटाल हटाने का विरोध करने पर सुंदर यादव पर FIR

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में आ गया अत्यंत भीषण चक्रवात ‘अर्णब’, आंध्र से झारखंड तक असर; IMD ने किया अलर्ट