विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार को क्यों सता रहा डर? बारामुड़ी से खटाल हटाने का विरोध करने पर सुंदर यादव पर FIR

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM (IST)

Dhanbad CO राम प्रवेश कुमार ने सुंदर यादव पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और यादव समाज को भड़काने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार। (फाइल फोटो)

धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद सदर के अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार ने बेकारबांध निवासी सुंदर यादव पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और यादव समाज को प्रशासन के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंचल अधिकारी की शिकायत के अनुसार, सुंदर यादव ने कथित तौर पर अपने भाषण में उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें पटक कर चूर कर देने की धमकी दी।

आरोप है कि भाषण के दौरान यादव समाज के लोगों को उनके और प्रशासन के खिलाफ उकसाया व भड़काया गया। इससे अंचल अधिकारी ने अपने और परिवार के जान-माल को खतरा बताया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि धमकी और आपत्तिजनक भाषा से संबंधित वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रहा है।

अंचल अधिकारी ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो क्लिप पेन ड्राइव में संलग्न कर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने सुंदर यादव के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इधर धनबाद थाना की पुलिस ने सीओ के बयान पर सुंदर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में सुंदर यादव ने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी की सूचना नहीं है।

कहा कि अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार बेवजह मामले को तूल देना चाहते हैं। खटाल के लोगों को हटाने की साजिश के तहत सीओ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'टाइगर' अभी जिंदा है, बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा... धनबाद सांसद की दहाड़

यह भी पढ़ें- Dhanbad: अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत, स्वजनों का हंगामा; सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में पुलिस ने लगाया ताला