विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में तालाब से निकलेगा मोती! 15 हजार सीपियों से होगी खेती; किसानों को लखपति बनाने के लिए 40% सब्सिडी

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 04:01 PM (IST)

बस्ती जिले में मत्स्य पालन विभाग खेत तालाबों के जरिए मोती उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। योजना के तहत दो किसानों का चयन हो चुका है, जिन्हें 40% अनुदान मिलेगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

फोटो को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

फोटो को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बस्ती में खेत तालाबों से मोती उत्पादन को बढ़ावा।

  2. दो किसानों का चयन, 40% अनुदान मिलेगा।

  3. किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई पहल।

जागरण संवाददाता, बस्ती। जिले में अब खेत तालाबों के जरिए मोती उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी है। इस वर्ष मत्स्य पालन विभाग की ओर से शुरू की गई मोती संवर्धन योजना के तहत जिले के तीन किसानों का चयन किया जाना है। इनमें से दो किसानों का चयन हो चुका है। दोनों किसान दुबौलिया विकासखंड के पिपरा बृजलाल ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। इनके तालाबों में मोती संवर्धन का कार्य कराया जाएगा। योजना के तहत किसानों को कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

चयनित किसानों में निर्मला देवी और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके तालाब भूमि संरक्षण विभाग की खेत तालाब योजना के तहत बनवाए गए हैं। अब इन तालाबों का उपयोग मछली पालन के साथ मोती संवर्धन के लिए भी किया जाएगा। विभाग की मंशा है कि परंपरागत खेती के साथ किसानों को आय का एक अतिरिक्त जरिया उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए मोती उत्पादन की तकनीक अपनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

योजना के तहत किसानों को तीन श्रेणियों में लाभ देने की व्यवस्था की गई है। प्रथम श्रेणी में 440 वर्ग मीटर के तालाब में 2000 सीपों से मोती तैयार किए जाएंगे। इसके तहत जिले के दो किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। वहीं दूसरी श्रेणी में आधा से एक एकड़ वाले तालाब में 5000 सीप से मोती तैयार किया जाना है। इसके तहत एक का लक्ष्य मिला है। तीसरी श्रेणी में 15,000 सीप की योजना है। इसके तहत जिले को कोई लक्ष्य नहीं मिला है। तीनों श्रेणी में निर्धारित लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे मोती उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी।

मत्स्य निरीक्षक वेंकटेश मिश्र ने बताया कि जिले में तीसरे किसान के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है। इसके बाद तीन तालाबों में मोती संवर्धन की गतिविधियां शुरू कराने की तैयारी है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो जिले के अन्य किसान भी इस योजना से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। नए मत्स्य उद्यमियों के लिए भी योजना बेहतर अवसर लेकर आई है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर के संजीव शर्मा ने 20 हजार किसानों की बदली तकदीर, प्राकृतिक खेती और सस्ते कृषि यंत्रों का लिया सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।