विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती: मुफ्त में शराब देने से इनकार करने पर 2 सिपाहियों ने खोया आपा, ढाबा मालिक को जड़ा थप्पड़

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:05 PM (IST)

बस्ती में दो सिपाहियों पर मुफ्त शराब न देने पर ढाबा मालिक से मारपीट करने का आरोप लगा है। दोनों ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. सिपाहियों ने मुफ्त शराब न देने पर ढाबा मालिक को पीटा।

  2. आरोपी सिपाही आदित्य पाल और विजय यादव लाइन हाजिर किए गए।

  3. एएसपी मानसी दहिया को मामले की जांच सौंपी गई।

जागरण संवाददाता, बस्ती। यहां शहर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों ने खाकी के रसूख में आकर एक ढाबा मालिक के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि थप्पड़ भी जड़ दिया। मामला कोतवाली बस्ती क्षेत्र के पटेल चौक का है। कोतवाली में तैनात सिपाही आदित्य पाल और विजय यादव पर मुफ्त में शराब मंगाने और ढाबा मैनेजर द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

दोनों आरोपित सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक / सीओ सिटी मानसी दहिया से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को रौंदा; 1 की मौत और दूसरा गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों और ढाबा मालिक का आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने रौब गालते हुए शराब मंगवाने को कहा, मना करने पर ढाबा संचालक व मैनेजर से उनकी कहासुनी हुई, तो आपा खो चुके सिपाहियों ने सरेआम ढाबा मालिक को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद मालिक व उसके छोटे भाई जबरदस्ती कोतवाली उठा ले गए, वहां पर भी पिटाई करने का आरोप है।

पुलिस बल का कोई भी जवान यदि अनुशासनहीनता या जनता के साथ दुर्व्यवहार में लिप्त पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून सबके लिए बराबर है। दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एएसपी को विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।- ओमवीर सिंह, एसपी बस्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।