विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को रौंदा; 1 की मौत और दूसरा गंभीर

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:41 PM (IST)

बस्ती में बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

HighLights

  1. बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

  2. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर।

  3. रुधौली-बखिरा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा।

जागरण संवाददाता, बस्ती। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी रुधौली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया।

संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र के भरवलिया खुर्द निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र शत्रुघ्न और उसी गांव के अंगद पुत्र सूर्य प्रकाश बाइक से रुधौली की तरफ आ रहे थे। अभी वे रुधौली थाना क्षेत्र के रुधौली-बखिरा मार्ग पर सुरुआर कला के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी रुधौली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आकाश की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अंगद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली हाईवे पर हादसा: नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत 32 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।