विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली हाईवे पर हादसा: नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत 32 घायल

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:30 PM (IST)

बरेली में धनेटा रेलवे फाटक के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक से हिमाचल से नेपाल जा रही बस टकरा गई। ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद रोड किनारे खेत में बैठे घायल यात्री और सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। जागरण

दुर्घटना के बाद रोड किनारे खेत में बैठे घायल यात्री और सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। जागरण

HighLights

  1. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश व दुर्घटना के कारणों की जांच

जागरण संवाददाता, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार तड़के धनेटा रेलवे फाटक के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बस चालक के झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई है।

हिमाचल प्रदेश से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस मंगलवार सुबह 3:30 बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धनेटा रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक में बस पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में पुलिस की मदद की।

108 एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

12 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज पहुंचाया गया। इसके अलावा 18 घायलों को नवोदय अस्पताल और राजश्री अस्पताल भी भेजा गया।

मीरगंज सीएचसी अधीक्षक डा. वैभव राठौर ने 40 वर्षीय अज्ञात यात्री की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सीएचसी लाए गए सभी 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकांश नेपाल के निवासी हैं।

ट्रक सड़क पर क्यों खड़ा था, जांच में जुटी पुलिस

एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला, सीओ हाईवे देवेश सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार सिंह और एफएसओ केके बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जानकारी में ट्रक सड़क पर खड़ा मिला।

हादसे के बाद उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक हाईवे पर किस वजह से खड़ा था और बस चालक को वह दिखाई क्यों नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार बस में कुल 45 लोग सवार थे। जो एक नवंबर को घर लौटने को पशुपति नाथ ट्रेवेल्स की बस यूके-08पीए 1557 बुक की थी। संभावना जताई कि चालक को झपकी आने से बस अनुयिंत्रित हुई और किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद 13 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।