विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्‍ती में 25 बीघे खड़ी फसल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराया गया कब्‍जा

Published: Thu, 12 Feb 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

बस्ती के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में भानपुर तहसील प्रशासन ने 25 बीघा सरकारी पशुचर भूमि से अतिक्रमण हटाया। भूमि पर खड़ी सरसों और गेहूं की फसल के बावजूद, कब्जेदार की मिन्नतों को अनसुना कर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री संदर्भ में मिली ऑनलाइन शिकायत के बाद नायब तहसीलदार पूजा वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें टीम ने जांच के बाद अतिक्रमण पाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बस्ती में 25 बीघा सरकारी पशुचर भूमि से अतिक्रमण हटा।

  2. खड़ी सरसों और गेहूं की फसल पर चला बुलडोजर।

  3. नायब तहसीलदार पूजा वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।

संवाद सूत्र, टिनिच, बस्ती। अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत की 25 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने के लिए भानपुर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। ग्राम पंचायत की पशुचर की भूमि पर कब्जा खाली कराया गया। भूमि पर सरसों और गेहूं की फसल बोई गई थी।

कब्जेदार मिन्नत करते रहे। गुहार लगाते रहे, लेकिन तहसील प्रशासन का दिल नहीं पसीजा और करवाई पूरी कराई गई। गांव वालों का सिर्फ इतना कहना था कि कुछ दिनों की मोहलत मिल जाए और गेहूं और सरसों की फसल तैयार हो जाए। वह उसे काट लें फिर जमीन छोड़ दी जाएगी।

राजस्व ग्राम भदना में पशुचर की भूमि पर कब्जे को लेकर के ऑनलाइन शिकायत की गई थी। इसके बाद गुरुवार को नायब तहसीलदार पूजा वर्मा की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव, क्षेत्रीय लेखपाल राम पूजन यादव, उदित नरायण सिंह, सतीश अग्रवाल, सूर्यभान, हीरालाल, शुभम गुप्ता के टीम भदना गांव पहुची।

नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायत हुई थी। जिस पर टीम ने जांच किया और पाया की पशुचर मे गेंहू और सरसों की फसल खडी है। जिसे खाली कराने की कार्यवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में किशोरी से मिलने बस्ती से आया इंस्टाग्राम दोस्त, ले गया साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।