अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद; इन्हें मिलेगी छूट
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के कारण 17 से 24 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन लागू।
17 से 24 नवंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
रोडवेज बसें और चार पहिया वाहन सामान्य रूप से चलेंगे।
जागरण संवाददाता, बस्ती। अयोध्या में आयोजित होने जा रहे 14 कोसी परिक्रमा पर 17 को दोपहर 12 बजे से लेकर 19 नवंबर 26 की सुबह छह बजे तक और कार्तिक पूर्णिमा पर 23 को सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भारी वाहन, मालवाहक, ट्रक, डीसीएम व ट्रैक्टर पर रूट डायवर्जन की योजना लागू की है। रोडवेज बस, चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी।
बस्ती-अयोध्या फोरलेन (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर डायवर्जन 17 से प्रभावी हो जाएगा। यह जानकारी सीओ यातायात कुलदीप सिंह यादव ने दी है। बताया कि जारी गाइडलाइन के अनुसार,परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला पर लाखों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बस्ती से अयोध्या वाया लखनऊ की ओर जाने वाली गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।
गोरखपुर और बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, डंपर) को बस्ती के कलवारी और टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपितों के तीन अवैध घरों में चला बुलडोजर, मलबे से मिले हथियार और कारतूस
वाहनों को बस्ती फुटहिया/ पटेल चौराहे से गंतव्य के लिए वैकल्पिक मार्गों (अकबरपुर, सुल्तानपुर होते हुए) पर भेजा जाएगा। इसी तरह लोलपुर से नवाबगंज, गोंडा होते हुए लखनऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।