विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृत भारत एक्सप्रेस में लावारिस बैगों से मिली 33 बोतल अवैध शराब, बस्ती में बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:51 PM (IST)

बस्ती रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो लावारिस बैग बरामद किए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमृत भारत एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो लावारिस बैग मिले।

  2. बैगों में कुल 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

  3. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शराब जब्त की।

जागरण संवाददाता, बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से लावारिस हाल में रखे दो बैग बरामद किए। तलाशी लेने पर बैगों से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मिली।

बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग के अनुसार कंट्रोल रूम लखनऊ से मिली सूचना पर ट्रेन संख्या 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस के बस्ती स्टेशन पहुंचने पर टीम ने जनरल कोच ईसी 236062 की जांच की। बर्थ नंबर 57 और 58 के नीचे एक पिठ्ठू बैग और एक ट्राली बैग संदिग्ध हाल में मिले।

आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग अपना होने की बात नहीं कही। इसके बाद दोनों बैगों को लावारिस मानकर खोलने पर उनमें अलग-अलग ब्रांड की 33 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। टीम ने शराब को कब्जे में ले लिया। बरामद शराब के विधिक निस्तारण के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया।

बताया कि बरामद शराब में 750 एमएल की 10 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट और 23 बोतल रायल स्टैग शामिल हैं। कुल 24.750 लीटर शराब बरामद हुई।

कार्रवाई में आरपीएफ के उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह व कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव और जीआरपी के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी व कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में शराब तस्करी में संलिप्त आरपीएफ जवान निलंबित व जीआरपी का सिपाही लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें- साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने वाला था यात्री, जीआरपी ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान