विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IPS मोहित अग्रवाल? बरेली से की पढ़ाई, अब IIM मुंबई ने 'डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवार्ड' से नवाजा

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:14 PM (IST)

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को आईआईएम मुंबई ने जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया ...और पढ़ें

आईआईएम मुंबई में सम्मान प्राप्त करते आईपीएस मोहित अग्रवाल। सौ स्वयं

आईआईएम मुंबई में सम्मान प्राप्त करते आईपीएस मोहित अग्रवाल। सौ स्वयं

HighLights

  1. आईपीएस मोहित अग्रवाल के पिता केएम अग्रवाल सीएस इंटर कालेज फरीदपुर में थे गणित के प्रवक्ता

जागरण संवाददाता, बरेली। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर आईपीएस मोहित अग्रवाल का बरेली से गहरा रिश्ता है। बरेली के फरीदपुर में जन्मे मोहित ने यहीं के सीएस इंटर कालेज से पढाई की। आईपीएस बनने में उनके पिता केएम अग्रवाल का सबसे अहम योगदान रहा है। उनके पिता उनके गुरु भी रहे, जिन्होंने उन्हें गणित में पारंगत किया।

उन्हें जनसेवा, उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए आईआईएम मुंबई की ओर से प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान आईआईएम के निदेशक प्रो. मनोज तिवारी ने मुंबई में आयोजित समारोह के दौरान दिया। अपने पुत्र और छात्र मोहित अग्रवाल को सम्मान मिलने के बाद उनके पिता केएम अग्रवाल महसूस कर रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार पहले फरीदपुर में रहता था और अब ग्रीन पार्क में उनके पिता रहते हैं। उन्होंने 5वीं तक की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से की।

इसके बाद कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा फरीदपुर के सीएस इंटर कालेज में की। इसमें उनके पिता फरीदपुर के सीएस इंटर कालेज में गणित के प्रवक्ता थे। उन्होंने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में किया।

इसके बाद उन्होंने आईआईएम मुंबई पूर्व में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की।

वह भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1997 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में पुलिस प्रमुख के रूप में कार्य किया है। उन्होंने वर्ष 2005-2006 के दौरान एक वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। इसके वाद वर्ष 2023-2024 के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

उनके नेतृत्व में एटीएस ने उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकी माॅड्यूल का राजफाश किया। वर्ष 2013 एवं 2019 में प्रयागराज कुंभ मेले का सफल आयोजन कराया।

उन्होंने फर्रुखाबाद में ऑपरेशन मासूम का सफल नेतृत्व किया। इस घटना में एक दुर्दात अपराधी ने 23 बच्चों को बंधक बना लिया था और प्रत्येक बच्चे के बदले एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अपराधी को मार गिराया गया और सभी 23 वच्चों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। इस साहसिक एवं सफल अभियान के लिए राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया।

इसके अलावा मोहित अग्रवाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Voter List: बरेली में 31 हजार से ज्यादा नए वोटर जुड़े, लिस्ट में नाम नहीं है तो नोट कर लें ये 4 तारीखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।