पप्पू गिरधारी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने बरेली में फिर दी दबिश, अब बेटे रिंकू पर भी कसेगा शिकंजा
उत्तराखंड पुलिस कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी की तलाश में बरेली में फिर से दबिश दे रही है।
-1792085041195_m-1792462326089_v-1792558192610_m.webp)
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति पप्पू गिरधारी। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
उत्तराखंड पुलिस पप्पू गिरधारी की तलाश में बरेली में फिर सक्रिय।
मंत्री रेखा आर्य के पति पर उत्पीड़न का मामला दर्ज।
पुलिस अब गिरधारी के बेटे रिंकू पर भी कस सकती शिकंजा।
जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री व पत्नी रेखा आर्य के उत्पीड़न में घिरे पप्पू गिरधारी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को बरेली में फिर से दबिश दी और गिरधारी के करीबियों की कुंडली खंगाली।
पुलिस का मानना है कि पप्पू गिरधारी अपने मैनेजर से लगातार संपर्क में है। सर्विलांस के जरिए उनके हाथ महत्वपूर्ण इनपुट लगे हैं। कहा जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस पप्पू और उसके करीबियों पर शिकंजा कस सकती है। उत्तराखंड पुलिस दबिश देकर चली गई, लेकिन स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया।
पूरे प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस गोपनीय ढंग से काम कर रही है, जिससे कि उत्तराखंड सरकार की मंत्री के उत्पीड़न के आरोपित पप्पू पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है।
इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीते सप्ताह पति पप्पू गिरधारी पर उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसके बाद उत्तराखंड पुलिस की ओर से पप्पू गिरधारी तक पहुंचने के लिए धरपकड़ कर रही।
यह भी पढ़ें- उत्पीड़न मामले में घिरे पप्पू गिरधारी पर 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड का शिकंजा, 4 नवंबर को सुनवाई
बेटे पर भी कस सकता है शिकंजा
पूरे प्रकरण में पप्पू गिरधारी और उसके मैनेजर की बातचीत की आडियो जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित है उसमें गिरधारी मैनेजर को भरोसा दे रहा है कि परेशान न हो बेटा रिंकू सब कुछ देख लेगा। इस पर मैनेजर आपत्ति भी करती है तब भी गिरधारी उसे भरोसा देता है कि रिंकू लगा है वह सब कुछ देख लेगा। ऐसे में गिरधारी तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड पुलिस उसके बेटे रिंकू पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
प्रकरण संज्ञान में है। मुकदमा उत्तराखंड में दर्ज है, उत्तराखंड की पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई संपर्क नहीं किया गया है।
चिराग जैन, एसपी सिटी
