विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: जर्जर और निर्माणाधीन स्कूलों को बना दिया छात्राओं का सेंटर, UP Board की पहली सूची पर 107 आपत्तियां दर्ज

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:55 PM (IST)

बरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जर्जर और निर्माणाधीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर 107 आपत्तियां दर्ज ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. जर्जर भवन और अधिक दूरी वाले विद्यालय भी पहली सूची में शामिल

मनीस पांडेय, बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए तैयारियां चल रही हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए जिले में 130 विद्यालयों को अनंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि पहली सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

अब तक जिला समिति के सामने कुल 107 आपत्तियां पहुंच चुकी हैं। इनका निस्तारण किया जा रहा है। आपत्तियों में कई ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर सवाल उठाया है, जिनके भवन निर्माणाधीन हैं या जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में कुछ केंद्रों में बदलाव होने की संभावना है।

इस बार छात्राओं के लिए भी जर्जर विद्यालय परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं, जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें शांति अग्रवाल कन्या इंटर कालेज और मैथ्यूज गर्ल्स इंटर कालेज शामिल हैं।

दोनों विद्यालयों के भवन जर्जर होने के कारण वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। ऐसे में यहां छात्राओं की परीक्षा कराने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसके अलावा अधिक दूरी वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।

इनमें आंबेडकर उत्तर माध्यमिक विद्यालय फतेहगंज और टीडीएम नेशनल स्कूल दौलतपुर शामिल हैं। इन विद्यालयों के परीक्षार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्रों की दूरी 10 किलोमीटर से अधिक बताई गई है।

कई विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इनमें राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद और राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर शामिल हैं। इन विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर भी आपत्तियां दाखिल की गई हैं।

वहीं पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र रहे केसर इंटर कालेज बहेड़ी और जीबी पंत इंटर कालेज बहेड़ी को इस बार सूची में जगह नहीं मिली है। दोनों विद्यालयों ने आपत्ति दाखिल कर दोबारा परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।

इसी तरह एमजीएम इंटर कालेज बहेड़ी में विद्यालय की क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन ने आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की है।

 

परीक्षा केंद्रों का आवंटन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। इस कारण कई बार विद्यालयों की ओर से आपत्तियां आती हैं। फिलहाल सभी आपत्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी परीक्षार्थियों की संख्या उपलब्ध नहीं हो सकी है। नामावली जनरेट होने के बाद ही विद्यालयवार परीक्षार्थियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

- डाॅ. अजीत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली।

यह भी पढ़ें- बरेली के होटल में तमंचे की नोक पर 'हनीट्रैप': शिफा ने दोस्ती कर बुलाया, फिर 23 हजार लूटे और मांगे 2 लाख


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।