विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muharram के जुलूस के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम में बवाल, पथराव व तोड़फोड़ के साथ दुकानों में लूटपाट, देखें वीडियो

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:12 PM (IST)

Stone pelting in Muharram procession पत्थरबाजी में हिंदू पक्ष के पांच लोग लालता प्रसाद सुमन अजय प्रेमशंकर विष्णु देव शर्मा ...और पढ़ें

Stone pelting in Muharram procession: बवाल के दौरान दुकान में लूटपाट करते उपद्रवी। जागरण
Stone pelting in Muharram procession: बवाल के दौरान दुकान में लूटपाट करते उपद्रवी। जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता। Stone pelting in Muharram procession:  मिश्रित आबादी वाले भोजीपुरा के मझौआ गंगापुर गांव में मोहर्रम के जुलूस में मंगलवार को बड़ा बवाल हो गया। डीजे बजाने के विरोध में हिंदू और मुस्लिम आमने-सामने आ गए। कोई कुछ समझ पाता कि इसी बीच मुस्लिमों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। छतों, घरों, गलियाें से पत्थरबाजी की जाने लगी। भगदड़ मच गई। दुकानें बंद कर लोग भागने लगे। 

पत्थरबाजी में हिंदू पक्ष के पांच लोग लालता प्रसाद, सुमन, अजय, प्रेमशंकर, विष्णु देव शर्मा जबकि मुस्लिम पक्ष के दो लोग सितारा, आरिफ, नरगिस, आरिफा घायल हैं। गांव का माहौल तनावपूर्ण है। गांव में पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। 

यह भी पढ़ें:- Hindu-Muslim Conflict in Bareilly: छतों और गलियों से पत्थरबाजी, दारोगा को फेंककर मारी कुल्‍हाड़ी

मझौआ गंगापुर के लोगों के मुताबिक, ताजियेदारों ने सुबह 11 बजे मोहर्रम का जुलूस डीजे के साथ निकालना शुरु किया। गांव के हिंदू समाज के लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि मोहर्रम में डीजे की यह नई परंपरा है। डीजे की ऊंचाई करीब 12 फिट थी। हिंदू समाज के लोग विरोध पर अड़ गए। इसी विवाद के बीच जुलूस रुक गया।

ताजिया रखने के बाद मुस्लिमों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने डीजे की ऊंचाई कम कराकर आठ फिट करा करा दी। साथ ही गांव के बाहर डीजे बजाने की अनुमति दी। जैसे-तैसे बात बनी। ढोल-नगाड़ों के साथ मुस्लिमाें ने दोपहर करीब एक बजे जुलूस आगे बढ़ाया।

इसी बीच अचानक से किसी ने ताजिया तोड़ने की अफवाह फैला दी। इसी के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई। पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिंदू समाज के लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी। इस पर मुस्लिम पक्ष के लोग घरों की छतों से पत्थरबाजी करने लगे। 

तोड़फोड़ की जाने लगी। तीन घंटे तक बवाल चला। स्थिति अनियंत्रित होने की जानकारी पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद माहौल शांत हुआ और जुलूस आगे बढ़ा। फिलहाल, घटना के बाद से गांव व आस-पास के क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम में तनाव है।

मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, लूट ले गए दवाएं

उपद्रवियों ने गांव के लालता प्रसाद के मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। पत्थरबाजी कर दुकान में तोड़-फोड़ के साथ दवाओं को फेंक दिया गया। लालता प्रसाद बचने को दुकान छोड़कर भागे तो उपद्रवी दवाएं तक लूट ले गए।

स्थिति अनियंत्रित होने पर वायरलेस कर कई थानों की फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई। घटना में घायल दोनों पक्ष के नौ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।