विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindu-Muslim Conflict in Bareilly: छतों और गलियों से पत्थरबाजी, दारोगा को फेंककर मारी कुल्‍हाड़ी

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 11:12 PM (IST)

Hindu-Muslim Conflict in Bareilly मुस्लिम पक्ष ने सफाई पेश की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर उनकी ...और पढ़ें

Hindu-Muslim Conflict in Bareilly: बवाल के दौरान उपद्रवी द्वारा फेंकी गई कुल्‍हाड़ी को पकड़े दारोगा। जागरण
Hindu-Muslim Conflict in Bareilly: बवाल के दौरान उपद्रवी द्वारा फेंकी गई कुल्‍हाड़ी को पकड़े दारोगा। जागरण

जागरण संवाददाता, बरेली : Hindu-Muslim Conflict in Bareilly: मझौआ गंगापुर गांव के माहौल काे पुलिस भांप नहीं सकी। सोमवार को मोहर्रम के जुलूस को लेकर जब ताजियेदार तैयारियां कर रहे थे, तभी विवाद की चिंगारी भड़क चुकी थी। गांव में चारों ओर इस बात की चर्चा फैल चुकी थी कि मुस्लिम पक्ष जानबूझकर मोहर्रम के जुलूस में डीजे को शामिल कर रहा। तर्क दिया गया कि मोहर्रम में डीजे कभी नहीं शामिल हुआ। लिहाजा, नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Muharram के जुलूस के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम में बवाल, पथराव व तोड़फोड़ के साथ दुकानों में लूटपाट, देखें वीडियो

इधर, मुस्लिम पक्ष ने सफाई पेश की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर उनकी ओर से कोई विवाद नहीं किया गया तो फिर अब एतराज कैसा? पूरे घटनाक्रम की चर्चा थाने त क भी पहुंच गई लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजा यह हुआ कि बड़ा बवाल खड़ा हो गया। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान व सीओ नवाबगंज अजय कुमार गौतम हालात नहीं संभाल सके।

हिंदू व मुस्लिम आमने-सामने आ गए। घर की छतों से गलियों से छिप-छिपकर पत्थरबाजी की जाने लगी। महिलाएं तक पत्थरबाजी (Stone pelting) में शामिल दिखीं। यहां तक की उपद्रवियों ने पुलिस को भी निशाने पर ले लिया। एक दारोगा को छत से कुल्हाड़ी फेंककर मारी गई, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। देररात तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।

घरों पर लोगों ने अंदर से लगाया ताला, दुकानें बंद कर भागे

बवाल बढ़ने के बाद लोग घरों में घुसने लगे। घरों से पत्थरबाजी शुरू हुई। दुकानों को निशाना बनाया जाने लगा। इसी के बाद दुकानदार दुकान बंद कर भागने लगे। घरों में लोगों ने अंदर से ताला लगा लिया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर दूर-दूर तक बिखरे पत्थर घटनाक्रम की गवाही दे रहे थे। बवाल के बाद क्षेत्र में कोई भी आदमी सड़क पर नहीं दिख रहा था। सभी ने खुद को घरों में कैद कर लिया।

घंघोरा-घंघोरी व सागलपुर में भी उड़ी बवाल की अफवाह

मझौआ गंगापुर में बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि घंघोरा घंघोरी व सागलपुर में भी मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल की अफवाह उड़ गई। अफवाह फैली कि बवाल के चलते ताजियेदारों ने ताजिया सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। पुलिस फोर्स में अफरा-तफरी मच गई। फोर्स गांव की ओर भागी। पहुंचने पर किसी भी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई। मझौआ में पुलिस ने ताजियेदारों को बुलाकर सैयद बाबा की मजार तक पहुंचाया।

बरेली में पत्थरबाजी, वायरल वीडियो से लखनऊ तक खलबली

पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगे। वायरल वीडियो में उपद्रवी दुकानों को निशाना बनाते हुए, छतों, घरों व गलियों से पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लोग लिखने लगे कि बरेली में पत्थरबाजी। देखते ही देखते लखनऊ तक खलबली मच गई। शासन स्तर से पूरे मामले का फीडबैक लिया जाने लगा।

इसी के बाद आला-अधिकारी भी अलर्ट हुए। डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के साथ कई अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में शासन को पल-पल की जानकारी दी। जुलूस का पूरा वक्त बचा था। लिहाजा, फिर से कोई बवाल ना हो। अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश मिले। इधर, बरेली में पत्थरबाजी की घटना से सतर्कता प्रत्येक जनपद में बढ़ा दी गई।