विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना लोकार्पण ही दौड़ने लगे वाहन: बरेली के नवदिया झादा फ्लाईओवर के नीचे शुरू हुआ 6-लेन अंडरपास, बंद हुए पुराने कट

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:06 PM (IST)

बरेली के नवदिया झादा चौराहे पर सिक्सलेन अंडरपास चालू हो गया है, जबकि फ्लाईओवर तीन महीने पहले ही बिना लोकार्पण ...और पढ़ें

नवदिया झादा चौराहे पर निर्मित सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास से गुजरती बस। जागरण

नवदिया झादा चौराहे पर निर्मित सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास से गुजरती बस। जागरण

HighLights

  1. एनएचएआइ ने फ्लाईओवर के दोनों ओर के नजदीकी कट बंद कराया

जागरण संवाददाता, बरेली। नवदिया झादा चौराहा पर निर्मित सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे बरेली-बीसलपुर रोड पर सिक्सलेन अंडरपास भी चालू हो गया है। फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन तो तीन महीना पहले शुरू करा दिया गया था, अब सर्विस रोड को भी दुरुस्त करा दिया गया है। मुरादाबाद साइड में 300 मीटर आगे कट दिया गया है।

इसी तरह शाहजहांपुर साइड में भी 300 मीटर आगे कट छोड़ा गया है। पहले फ्लाईओवर के निकट से ही कट बनाया गया था, अब उसे बंद करा दिया गया है।

जिले का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाट रहा नवदिया झादा चौराहे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मुरादाबाद ने 29 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 980 मीटर का बने फ्लाईओवर का निर्माण पूर्ण करा लिया है।

C-500-1-BRY1024-546804

तीन माह से इस पर वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन लोकार्पण अभी तक नहीं कराया गया है। बीसलपुर बाइपास से नकटिया होते हुए पांच किमी दूरी पर स्थित नवदिया झादा चौराहा पर फ्लाईओवर के नीचे सिक्सलेन का अंडरपास भी चालू करा दिया गया है।

हाईवे की तरह इसकी चौड़ाई है, जिस एक साथ चार भारी वाहन आसानी से निकल जा रहे हैं। अंडरपास में ही कुछ दिनों पहले अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई थी, जिसे अब हटवा दिया गया है।

बुधवार को भैया दूज का पर्व होने के कारण भीड़ अधिक रही, लेकिन पुलिस कर्मी कहीं दिखाई नहीं दिए। फ्लाईओवर पर अवरोध तो खत्म करा दिए गए हैं, लेकिन बेसहारा पशुओं को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

हाईवे के मध्य में पौधे लगवाने के लिए जगह तो छोड़ी गई है, मगर अभी तक कहीं कोई पौधा नहीं लगाया गया है। उसमें जगह-जगह बेसहारा पशु बैठे दिखाई दिए। इनके अचानक रोड पर आ जाने से दुर्घटना हो सकती है।

फ्लाईओवर के निकट लगाया गया प्लांट भी अब सिमटने लगा है। जल्द ही औपचारिक लोकार्पण कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, फ्लाईओवर के साथ अंडरपास भी चालू हो चुका है। हाईवे के साथ बरेली-बीसलपुर रोड पर भी वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली के गन्ना किसानों को राहत: 3 चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू, बकायेदार दो मिलों को नहीं मिला गन्ना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।