विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बच्चों के साथ सफर करना और आसान, रोडवेज बसों में आधा टिकट लेने पर मिलेगी पूरी सीट

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:40 AM (IST)

रोडवेज बसों में 5 से 12 वर्ष के बच्चों के आधे टिकट पर पूरी सीट न देने की शिकायतों के बाद सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. पांच से 12 वर्ष के बच्चों को आधा टिकट।

  2. आधे टिकट पर बच्चों को पूरी सीट देना अनिवार्य।

  3. नियम न मानने पर परिचालकों पर होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बरेली। रोडवेज बस में पांच से 12 वर्ष के बच्चों का आधा टिकट (50 प्रतिशत किराया) लेने पर उन्हें पूरी सीट मिलनी चाहिए। यह नियम पहले से है, मगर पालन नहीं हो रहा है।

बस के परिचालक आधा टिकट देने के बाद सीट नहीं देते, अब ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन की ओर से इसका कड़ाई से पालन कराने के आदेश हुए हैं।

परिवहन निगम के पास पूर्व में कई शिकायतें पहुंचीं कि शुल्क देने के बावजूद बच्चों को सीट पर नहीं बैठने दिया जाता है। मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने इसे अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक, सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि आधा टिकट पर बच्चों को पूरी सीट उपलब्ध कराई जाए।

परिचालकों, यातायात निरीक्षकों, यातायात अधीक्षकों को निर्देश देकर कड़ाई से लागू कराया जाए।

क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अजीम का कहना है कि पांच से 12 वर्ष तक बच्चों का आधा टिकट व उन्हें पूरी सीट देना अनिवार्य है। सभी एआरएम इस नियम का पालन कराएंगे। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भैया दूज: बदायूं में रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अतिरिक्त फेरे लगाकर बहनों को समय से पहुंचाया जाएगा घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।