विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली की बेटी का विदेश में डंका: मलेशिया में 2 गोल्ड जीतकर लौटीं रिदम शर्मा, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:55 PM (IST)

मलेशिया में आयोजित डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली की रिदम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीते और विश्व चैंपियनशिप ...और पढ़ें

जुलूस के दौरान खुली जीप पर सवार रिदम शर्मा व कोच अजय कश्यप। सौ. आयोजक

जुलूस के दौरान खुली जीप पर सवार रिदम शर्मा व कोच अजय कश्यप। सौ. आयोजक

जागरण संवाददाता, बरेली। मलेशिया में आयोजित डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर विश्व डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली बरेली की रिदम शर्मा का मंगलवार को खिलाड़ियों ने विजय जुलूस निकालकर स्वागत किया।

जुलूस इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रोड नंबर सात होते हुए रोड नंबर चार स्थित स्टेडियम में समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए।

रिदम के कोच अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय कश्यप भी मौजूद रहे। रेलवे के पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार ने रिदम और उनके कोच का माल्यार्पण कर शाल पहनाकर सम्मानित किया।

रेलवे क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा अरोड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमबीर सिंह और जसवीर सिंह ने भी बधाई दी। डेफ संगठन के सचिव विमल शर्मा, सुमित यादव सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रिदम अब जनवरी में जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें- बरेली से पीलीभीत का सफर होगा टोल फ्री! सितारगंज हाईवे पर मार्च से भर सकेंगे फर्राटा