विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 साल की लड़की की नेचुरल डेथ बता रहे थे स्वजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच; हैरान रह गए सभी

Published: Mon, 17 Mar 2025 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 17 Mar 2025 09:11 AM (IST)

Bareilly News बरेली में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

Bareilly News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Bareilly News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. नशीला पदार्थ देने की आशंका, पुष्टि के लिए विसरा किया गया सुरक्षित
  2. स्वजन बोले पेट में हुआ दर्द के बाद हुई मौत, पोस्टमार्टम में निकली हत्या

जागरण संवाददाता, बरेली। 11 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। एक्स के माध्यम से पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। स्वजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे थे। उनका कहना था कि बच्ची बीमार रहती थी उसके पेट में दर्द होता था मगर पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो हकीकत सामने आ गई।

बच्ची के दुष्कर्म भी हुआ था और उसका गला घोंटकर हत्या भी की गई थी। डाक्टरों को आशंका थी कि उसे कुछ नशीला पदार्थ भी दिया गया इसलिए उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। अभी तक स्वजन की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। पुलिस अब एक्स पर शिकायत करने वाले व्यक्ति को ढूंढ रही है। उससे घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी कि आखिर उस व्यक्ति को इतनी सटीक जानकारी कैसे थी?

एक्स हैंडल से आया था पोस्ट

रविवार को एक्स पर हेल्प टू आल (सबकी मदद) नाम के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा था कि फरीदपुर के एक मुहल्ले में सात वर्ष की बच्ची को मारकर घर में डाल दिया गया। उसके माता-पिता उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस इस पोस्ट पर सक्रिय हुई और तत्काल बताए हुए मुहल्ले में जाकर जांच शुरू की। घर में एक बच्ची का शव पड़ा था। परिवार वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात से इनकार किया। कहा कि उनकी बेटी बीमार रहती थी। उसके पेट में दर्द होता था।

होली के बाद लौटे तो बेटी की लाश थी

शनिवार को वह होली मिलने के लिए दूसरी जगह पर गए थे। इसी बीच उनका बेटा घर आया तो दरवाजा बंद था। बेटे को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम को भेजने की बात कही तो परिवार वालों ने पहले तो पोस्टमार्टम से इन्कार किया। मगर पुलिस नहीं मानी तो उन्हें पोस्टमार्टम करना पड़ा। इसी बीच उसी एक्स हैंडल से दूसरा पोस्ट किया गया कि बच्ची के संप्रदाय के लोगों से जानकारी में आया है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। परिवार वाले इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे थे, लेकिन जब रविवार को बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ तो हैरान करने वाली बातें सामने आई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटकर हत्या के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। नशीली चीज खिलाने की आशंका के चलते उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा की रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि बच्ची को नशीला पदार्थ दिया गया था या फिर नहीं। पुलिस के सामने अब दो सवाल सबसे महत्पूर्ण हैं। पहला - कि आखिर परिवार वाले इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं चाह रहे? क्या उन्हें इस घटना क्रम के बारे में जानकारी है? और दूसरा सवाल आखिर जिस व्यक्ति ने एक्स पर शिकायत की उस इतनी सटीक जानकारी कहां से और कैसे हुई। पुलिस अब इन्हीं दोनों मामलों का पीछा करते हुए मामले के राजफाश में जुटी है।

बच्ची के दुष्कर्म हुआ है, गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। स्वजन अभी तक इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं दे रहे हैं। पुलिस अपनी ओर से मामले का राजफाश का प्रयास कर रही है। बच्ची के साथ गलत करने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा -अनुराग आर्य, एसएसपी।

फरीदपुर में किराए के मकान में रहती थी बच्ची

बच्ची के माता-पिता मूल रूप से शाहजहांपुर के एक गांव के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से वह फरीदपुर में किराए के मकान में रह रहे हैं वह अनुसूचित जाति के हैं। बच्ची के माता-पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद वह बच्ची के शव को अपने पैतृक गांव ही लेकर चले गए। पुलिस का कहना हैं कि रविवार को स्वजन से इस बारे में काई जानकारी नहीं हो पाई, लेकिन सोमवार को पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir Time: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बदला दर्शन और भोगराग सेवा के समय, अब इस टाइम खुलेंगे पट

ये भी पढ़ेंः संभल में हर्षा रिछारिया बोलीं, 'हिंदुओं का पक्ष व उनकी बात रखने वाली सिर्फ एक पार्टी, सनातन सिखाता है फूल फेंकना'