विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: यूपी के इस शहर में पहली बार रोड शाे करेंगे पीएम मोदी, इन लोकसभा सीटों को साधेंगे प्रधानमंत्री

Published: Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM (IST)

Lok Sabha Election Bareilly News In Hindi चुनावी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को बरेली आएंगे। यहां वे ...और पढ़ें

Bareilly News: बरेली में पीएम मोदी 17 अप्रैल को करेंगे रोड शाे।
Bareilly News: बरेली में पीएम मोदी 17 अप्रैल को करेंगे रोड शाे।

HighLights

  1. स्थानीय पदाधिकारियों के पास पहुंचा पीएम का कार्यक्रम
  2. चुनाव संचालन समिति की बैठक में रूट को लेकर चर्चा

जागरण संवाददाता, बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह बरेली लोकसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को रोड-शो करेंगे। रोड शो की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें रोड शो के लिए रूट तय करने को लेकर चर्चा की गई।

बरेली मंडल में तीन लोकसभा सीटें आती हैं, जिनमें बरेली, आंवला और बदायूं मुख्य हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होना है। भाजपा ने बरेली और बदायूं से सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरे को मैदान पर उतारा है। बरेली से छत्रपाल सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। नए प्रत्याशी में दम भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद बरेली आएंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बीते दिनों हाईकमान को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री का शहर में कार्यक्रम मांगा था।

16 को मुरादाबाद तो 17 को बरेली में होंगे पीएम

बुधवार को प्रधानमंत्री के शहर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया। बरेली लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री 16 अप्रैल को मुरादाबाद में होंगे। उसके अगले दिन 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री बरेली आएंगे। वह यहां प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। हाईकमान से कार्यक्रम आने के बाद स्थानीय पदाधिकारी ने रोड शो की तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार शाम पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में रोड शो के लिए रूट निर्धारित करने को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ेंः मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहे अब उनकी बहू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, कैसा रहा है मंत्री जयवीर सिंह राजनीतिक सफर

शहर में पहली बार रोड-शो करेंगे प्रधानमंत्री

बरेली लोकसभा सीट पर पूर्व में भी किसी प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान रोड शो नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने एक बार नगर निगम के पास और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने एक बार बरेली कालेज मैदान पर जनसभा की थी।

ये भी पढ़ेंः Eid 2024: फ्री में ताजमहल देखने का एक और मौका, लेकिन...मुख्य मकबरे के लिए करना होगा ये काम, नोट कीजिए टाइम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर में यह पहला रोड-शो होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने शहर में रोड शो किया था। रोड शो किला रेलवे क्रासिंग से शुरू होकर पटेल चौक पर समाप्त हुआ था। रोड-शो में अत्याधिक भीड़ उमड़ी थी।