विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid 2024: फ्री में ताजमहल देखने का एक और मौका, लेकिन...मुख्य मकबरे के लिए करना होगा ये काम, नोट कीजिए टाइम

Published: Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM (IST)

Eid 2024 ईद-उल-फितर पर ताजमहल में दो घंटे के लिए एंट्री फ्री रहेगी। ईद पर नमाज का समय तय है। ...और पढ़ें

Taj mahal: ताजमहल में नौ बजे होगी नमाज
Taj mahal: ताजमहल में नौ बजे होगी नमाज

HighLights

  1. ताजमहल में सुबह नौ बजे से नमाज होगी
  2. मुख्य मकबरे के प्रवेश शुल्क में पर्यटकों को कोई छूट नहीं

जागरण संवाददाता, आगरा। Eid-ul-Fitr: ईद-उल-फितर पर ताजमहल में गुरुवार को सुबह नौ बजे नमाज होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने ईद पर सुबह सात से नौ बजे तक ताजमहल में अकीदतमंदों और पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश देने की सूचना जारी की है।

इस अवधि में पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद रहेंगी। पर्यटकों को स्मारक में निश्शुल्क प्रवेश तो मिलेगा, लेकिन मुख्य मकबरे पर जाने के लिए उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना होगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि गुरुवार को मुख्य मकबरे के प्रवेश शुल्क में पर्यटकों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

Read Also: Lok Sabha Election: संभल में बोले राजनाथ सिंह, आने वाले समय में POK के लोग भी कहेंगे हमें भी कश्मीर का हिस्सा बना दो...

Read Also: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने मयंक यादव को लेकर की ये भविष्यवाणी, एक्शन बहुत स्मूथ, वो दिन दूर नहीं जब...