विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में टहलने निकले पेट्रोप पंप कारोबारी की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से मौत, झारखंंड के राज्यपाल पहुंचे मोर्चरी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 01:02 PM (IST)

बरेली के कैंट क्षेत्र में टहलने निकले पेट्रोल पंप कारोबारी विनय गुप्ता की कूड़ा उठाने वाले वाहन की टक्कर से ...और पढ़ें

बरेली में कारोबारी की मौत इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

बरेली में कारोबारी की मौत इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

HighLights

  1. पेट्रोल पंप कारोबारी विनय गुप्ता की सड़क हादसे में दुखद मौत।

  2. कैंट क्षेत्र में कूड़ा वाहन की टक्कर से हुई घटना।

  3. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी ली।

जागरण संवाददाता, बरेली। घर से टहलने के लिए कैंट क्षेत्र में निकल पेट्रोल पंप कारोबारी विनय गुप्ता की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। कैंट क्षेत्र में कूड़ा उठा रहे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहां टहल रहे अन्य लोग उन्हें लेकर रामपुर गार्डन के ही एक अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत अन्य जिला अस्पताल की मोरचरी पहुंचे। उन्होंने मौके की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई।

टहलने निकले पेट्रोल पंप कारोबारी की हादसे में मौत

रामपुर गार्डन निवासी विनय गुप्ता का फतेहगंज पश्चिमी में पेट्रोल पंप है। वह रोजाना सुबह घर से कैंट क्षेत्र में टहलने के लिए आते हैं। मंगलवार सुबह भी रोज की तरह पैदल घर से टहलने के लिए निकले। बीआइ बाजार से आगे बिशप कोनराड वाली सड़क पर टहल रहे थे। वहां एक वाहन पर सड़क किनारे का कूड़ा उठाया जा रहा था। तभी चालक ने वाहन को दूसरी ओर के लिए तेजी से मोड़ा, जिसकी चपेट में आकर विनय गुप्ता वही गिरकर लहूलुहान हो गए।

कैंट क्षेत्र में कूड़ा उठा रहे गाड़ी ने मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

वहां टहल रहे डीएसओ कार्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक ठाकुर ने तत्काल विनय गुप्ता को अपनी कार में रखवाया और रामपुर गार्डन के जीके श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर झारखंड के राज्यपाल पहुंचे जिला अस्पताल की मोरचरी

पुलिस ने जिला अस्पताल की मोरचरी में शव पहुंचाया। वहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। राज्यपाल ने कैंट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाने को कहा।

मोबाइल और कागजात से हुई पहचान

हादसे के बाद विनय गुप्ता की जेब में मिले मोबाइल और जरूरी कागजात की मदद से पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। उनके परिवार में पत्नी बरखा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां शहर से बाहर रहती है। उनके भाई का रुवि के सामने पेट्रोल पंप है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और बिथरीचैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- गोर्वधन परिक्रमा- हजारों विदेशी भक्तों ने उठाई अन्नकूट की छबरिया, 21 KM के रास्ते में लेट-लेटकर लग रही परिक्रमा: PHOTOS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।