विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली मंडल में चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करने आए थे Manmohan Singh, कांग्रेस प्रत्याशी का क‍िया था समर्थन

Published: Fri, 27 Dec 2024 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2024 09:18 AM (IST)

बरेली मंडल में चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करने के ल‍िए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे। गुरुवार की रात मनमोहन ...और पढ़ें

बरेली भी आ चुके थे पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन स‍िंह।
बरेली भी आ चुके थे पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन स‍िंह।

जागरण संवाददाता, बरेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। एम्स में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके न‍िधन की सूचना के बाद से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें क‍ि पूर्व प्रधानमंत्री बरेली मंडल में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की सूचना पर अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक जताया है। कांग्रेस के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने हमेशा राष्ट्र की उन्नति की बात की। उनका निधन कांग्रेस के साथ देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। वर्ष-2014 में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे संजय कपूर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने उनके समर्थन में जनसभा की थी।

कई प्रत‍िष्‍ठि‍त संस्‍थानों में क‍िया काम

उस दौरान भी उन्होंने सिर्फ देश की तरक्की और किसानों की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही थी। कार्यवाहक प्रदेश प्रवक्ता डा. केबी त्रिपाठी गुरुजी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का भारत की शासन व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था में असाधारण और अद्वितीय योगदान है। कार्यवाहक जिला प्रवक्ता राज शर्मा व युवक कांग्रेस अध्यक्ष पश्चिमी यूपी पारस शुक्ला ने कहा कि, डा. मनमोहन सिंह ने योजना आयोग, वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक आफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया।

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: अपने फैसले पर अड़ गए थे मनमोहन सिंह, अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए दांव पर लगा दी थी सरकार

लोकसभा चुनाव-2014 में पीलीभीत से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कपूर के समर्थन में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री l फाइल फोटो

कहा जाता था देश का सबसे बड़ा अर्थशास्‍त्री

आपको बता दें क‍ि वर्ष-1991 में जब भारत गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब उन्हें वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। उन्हें देश का सबसे बड़ा अर्थशास्त्री भी कहा जाता था।

अन्य दलों के नेताओं ने भी जताया दुख

महापौर डा. उमेश गौतम ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। कहा कि, देश ने एक बड़ा अर्थशास्त्री खो दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को सदैव प्रगति पथ पर आगे बढ़ाया। देश में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। बसपा के मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुशल अर्थशास्त्री थे, उनका निधन अपूर्णीय क्षति है।

अर्थशास्त्री भी थे मनमोहन सि‍ंह

मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने, जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Passes Away Live update: आवास पर लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, केंद्र ने आज के सभी कार्यक्रम किए रद