विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम की रील ने पकड़वाया 18 महीने से फरार हत्यारोपित, बरेली से भागकर मध्य प्रदेश के मेलों में लगाता था दुकान

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:23 AM (IST)

विकास हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू कश्यप, जो 18 महीने से फरार था, उसे इंस्टाग्राम रील के जरिए गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में सोनू उर्फ विकास का हत्यारोपित सोनू कश्यप। सौ पुलिस

पुलिस गिरफ्त में सोनू उर्फ विकास का हत्यारोपित सोनू कश्यप। सौ पुलिस

HighLights

  1. हत्यारोपी सोनू कश्यप 18 महीने से फरार था।

  2. इंस्टाग्राम पर अपलोड रील से पुलिस को सुराग मिला।

  3. मध्य प्रदेश से बरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अनिल कुमार, बरेली। 18 महीने में जो काम पुलिस का मुखबिर तंत्र नहीं कर सका, वो इंस्टाग्राम की रील से हो गया। विकास हत्याकांड में फरार सोनू कश्यप मध्यप्रदेश में ठिकाना बनाकर खुद को ब्रेफिक्र मान बैठा था। उसने मेले में दुकान लगाने के दौरान अपनी रील बनाकर अपलोड की, जो प्रसारित होते हुए इंस्पेक्टर सतीश चंद्र नैन तक पहुंच गई। इसी एक सुराग के सहारे पुलिस नया फोन नंबर व लोकेशन तलाशते हुए उस तक पहुंच गई। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
28 फरवरी 2025 को वंशीनगला में विकास उर्फ सोनू सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनके स्वजन की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में सोनू कश्यप उर्फ मुन्नू, प्रेम सिंह, उसके दोस्त देवेंद्र कश्यप, मिथुन, भीमसेन के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई थी।

बरेली से भागकर मध्यप्रदेश पहुंचा

मुख्य आरोपित सोनू कश्यप को छोड़कर अन्य आरोपित जेल भेज दिए गए थे। 22 सितंबर को एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इंस्पेक्टर के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक मेले की रील प्रसारित होते हुए उन तक पहुंची। उसमें दिखा कि कपड़े की दुकान पर सोनू कश्यप बैठा था। उसका चेहरा देखते ही सर्विलांस टीम से मदद मांगी कि रील किस इंस्टाग्राम एकाउंट से अपलोड की गई है। जांच में पता चला कि उसने मध्यप्रदेश में किसी अन्य व्यक्ति के नाम से मोबाइल सिम कार्ड जारी करा लिया था।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किया मेले का वीडियो

उसी के जरिये अपने परिचितों से बातचीत व इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर रील्स भी अपलोड करता था। इसकी जानकारी पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश गई, मगर मेले की अधिक जानकारी नहीं मिल सकी क्योंकि रील पुरानी थी। पुलिस को एक कदम पर निराशा मिली, मगर दूसरा कदम उसकी ओर बढ़ रहा था। उसके उपयोग वाला फोन नंबर मिल चुका था, इसलिए लोकेशन पर निगाह रखी जाने लगी। वह रविवार सुबह बिशारतगंज में रहने वाली बहन से मिलने जा रहा था।

इंस्पेक्टर तक पहुंचा था वायरल वीडियो

रामगंगा पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने स्वीकारा कि हत्या करने के बाद कई जगह स्थानों पर रुका। इसके बाद मध्यप्रदेश में मेलों में कपड़े की दुकानें लगाता, फेरी भी करता था। एक परिचित की आइडी से सिमकार्ड निकलवाया, ताकि पुलिस को सुराग न मिल सके, मगर रील के शौक ने फंसा दिया।

यह भी पढ़ें- ग्राहकों को मिलेगी ताजी मिठाई की गारंटी: एक्सपायरी डेट बताया अनिवार्य, मुरादाबाद में 15 से नया नियम

दौड़ाकर चाकू से किए थे कई प्रहार

इंस्पेक्टर ने बताया कि उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। वह मूलरूप से आंवला का रहने वाला है, मगर कई वर्ष से वंशीनगला में किराये पर रहने लगा। पड़ोसी विकास सिंह उर्फ सोनू ने उसके भाई संजय कश्यप को पीट दिया था। इसी रंजिश में पिछले वर्ष 28 फरवरी को गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास बैठे विकास पर हमला कर दिया। उनके सीने में चाकू मारा तो बचकर गली में भागे। इस पर सभी आरोपितों ने दौड़ाकर दोबारा पकड़कर चाकू से कई प्रहार किए, गर्दन भी रेत दी थी।

यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc