शादी में 60 लाख खर्च करने के बाद भी दूल्हे ने कर दी महंगी फरमाइश, पूरी न हाेने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
UP News बरेली में दहेज के लालच में आकर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। अब महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। हालांकि अभी तक उसके कोई बच्चे नहीं है।

जागरण संवाददाता, बरेली। शादी में 60 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं रहे। मायके वालों ने शादी में दामाद को क्रेटा कार भी दी। उससे मन भर गया तो ससुराल वालों ने फार्च्यूनर की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़िता की ओर से पति समेत पूरे ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वर्ष-2021 में शादी में क्रेटा कार समेत काफी दहेज मायके वालों ने दिया था। शादी में 60 लाख से अधिक खर्च हुए थे। बावजूद इसके ससुराल वालों का मन नहीं भरा। आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
लोगों ने बनाया समझौते का दबाव
महिला ने जब समाज के प्रतिष्ठित-प्रबुद्धजन के समक्ष पति के प्रताड़ित करने की बात उठाई तो लोगों ने समझौते का दबाव बना दिया। समझौते के बाद भी महिला पर जुल्म कम नहीं हुए। महिला का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करने लगा। इसी के साथ महिला के सामने उसके मायके से फार्च्यूनर कार लेकर आने की मांग रख दी।
यह भी पढ़ें: UP News: 5 लाख के लिए पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, न्याय को भटक रही महिला, 2020 में हुई थी शादी
मारपीट कर घर से निकाला
महिला ने आरोप लगाया है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और सात नवंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस या अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने ये भी बताया कि 2021 में शादी हुई थी। सीबीगंज पुलिस ने शुक्रवार को प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा
धामपुर से घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्राम कुंडेसरा निवासी सौ सिंह, राजेंद्र सिंह, परवेंद्र उर्फ पाकेश गुरुवार की शाम को धामपुर जनपद बिजनौर से घर लौट रहे थे।
स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर सुरजन नगर में नालों वाले बाबा मंदिर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सौ सिंह समेत तीनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सौ सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सौ सिंह की पत्नी नूतन देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।