Move to Jagran APP

Honey Trap Latest News : बरेली में राजमिस्त्री को घर बुलाकर महिला ने पीटा, फिर बाेली दुष्कर्म करने आए हो... निकालो तीन लाख

Honey Trap Latest News हनी ट्रैप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इज्जतनगर की रहने वाली एक महिला हनी ट्रैप में लोगों को फंसा रंगदारी वसूलती थी। शिकायत की बात पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 01:53 PM (IST)
Honey Trap Latest News : बरेली में राजमिस्त्री को घर बुलाकर महिला ने पीटा

बरेली, जेएनएन। Honey Trap Latest News : हनी ट्रैप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इज्जतनगर की रहने वाली एक महिला हनी ट्रैप में लोगों को फंसा रंगदारी वसूलती थी। शिकायत की बात पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। यहीं नहीं गिरोह की सरगना महिला अपने चार साथियों की मदद से हनी ट्रैप में फंसे युवक पिटाई भी कराती। हनी ट्रैप में न फंसने वाले को काम के बहाने घर बुलाती फिर दुष्कर्म के आरोप का डर दिखाती। गिरोह का राजफाश तब हुआ जब रविवार को इज्जतनगर पुलिस ने महिला सरगना के तीन साथियों राजेश सक्सेना निवासी बल्ली शीशगढ़, श्रीपा सिंह निवासी अगरास फतेहगंज पश्चिमी व सुनील कुमार निवासी जाम मीरगंज को गिरफ्तार किया। सरगना महिला व उसका एक साथी फरार है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

शीशगढ़ के छंगाटांड के रहने वाले इब्राहीम मकान चुनाई का काम करते हैं। शनिवार को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इज्जतनगर के कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के पास रहने वाली महिला शहनाज ने उनके पास फोन कर कहा कि राजेश सक्सेना ने आपके बारे में बताया था। हमें मकान में चुनाई करानी है। मकान दिखाने के बहाने आरोपित शहनाज ने इब्राहीम को बुलाया। इब्राहमी कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के पास पहुंचेे तो वहां से शहनाज उसे घर ले गई।

किराये पर रहने की बात बताई। इब्राहीम पहुंचे तो वहां पहले से राजेश सक्सेना, श्रीपाल सिंह, सुनील कुमार और हेमंत बैठे थे। देखते ही आरोपितों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शहनाज के साथ अय्याशी का आरोप लगाने लगे। आरोपितों की इस बात पर सरगना शहनाज ने भी हां मिलाई और आरोपितों से पिटाई करा दी। इसके बाद दुष्कर्म के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने लगी। जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से निकलकर वह थाने पहुंचा और इज्जतनगर पुलिस को पूरी कहानी बताई।

दो लाख दस हजार देने का वादा किया तब छोड़ा

महिला सरगना व उसके साथियों की धमकी से घबराए इब्राहीम ने जब सरगना शहनाज से सवाल किया तो उसने कहा कि यह सब हमारे दोस्त हैं। हम इसी तरह से तेरे जैसों को बुलाकर पैसा वसूलते हैं। मुकदमें में नहीं फंसना है तो तीन लाख रुपये चुपचाप दे दो, हम कोई शोर नहीं करेंगे। मुसीबत के समय में इब्राहीम ने समझदारी का परिचय देते हुए दो लाख दस हजार रुपये देने की हामी भरी। रुपये घर से लाकर देने की बात कही। इसी के बाद उसने अपने भाईयों इस्माईल व फहीम को सारी कहानी बताई। स्वजन के साथ वह थाने पहुंचा। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने इब्राहीम की निशानदेही पर घर में दबिश दी तो तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिये गए जबकि महिला सरगना व उसका एक साथी फरार है।

महिला का नहीं है पति...एक बच्चे की बताई जाती है मां

इज्जततनगर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक, महिला का पति नहीं है। पूछताछ में सामने आया है कि वह एक बच्चे की मां भी है। अब महिला सरगना शहनाज व उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। दोनों के पकड़े जाने के बाद पूरे गिरोह का राजफाश होगा।

महिला सरगना के तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सरगना व उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। - विनोद कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.