विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 5 नए जिलों में खुलने जा रहे हैं सेवा केंद्र, अब नहीं लगाना होगा दूसरे शहर का चक्कर

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:07 PM (IST)

बरेली क्षेत्र में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय आंवला, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और संभल सहित ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बरेली से बिजनौर तक वर्तमान में नौ पासपोर्ट सेवा केंद्र चल रहे

कमलेश शर्मा, बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का कार्यक्षेत्र बरेली और मुरादाबाद मंडल समेत मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद समेत 13 जिलों तक फैला हुआ है। विदेश मंत्रालय हर जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलवाने का अभियान चला रहा है। बरेली रीजन में अभी तक नौ जिलों में ही पासपोर्ट सेवा केंद्रों का संचालन हो रहा है।

अब आंवला, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और संभल में भी यह सुविधा आरंभ कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन जिलों के मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित कराने के लिए व्यवस्था कराई जा रही है।

अधिक से अधिक लोगों का पासपोर्ट बनवाने के लिए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आपके द्वार योजना के अंतर्गत पासपोर्ट मोबाइल वैन का संचालन करा रही है। आवेदन की प्रक्रिया आसान कर दी गई है।

पासपोर्ट कार्यालय की व्यवस्था में हुए बदलावों की बात करें तो आवेदन के साथ हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छाया प्रति लगानी पड़ती है। इनका सत्यापन कराया जाता है।

आवेदक को मूल प्रति लेकर पासपोर्ट कार्यालय जाना पड़ता है। अगर आवेदक ने इन्हें डीजी लाकर में रखा है तो आनलाइन सत्यापन हो जा रहा रहा है। मूल प्रति दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

अभी तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट बनाने में कोई स्पष्ट नियम नहीं था। पासपोर्ट अधिकारी स्तर से वैधता निर्धारित की जाती थी। अब अधिकतम वैधता पांच साल या 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने में जो पहले हो, तब तक वैध रहेगा।

अगर 17 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाया जा रहा है तो वयस्क का शुल्क लेकर पासपोर्ट जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता पांच वर्ष होगी। अधिकांश जिलों में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिलने लगी है।

मगर, कुछ जिलों में अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित नहीं हुए हैं। इससे आवेदकों को बायोमीट्रिक कराने के लिए आसपास के जिलों में जाना पड़ता है।

इस समस्या का निदान कराने के लिए आंवला, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और संभल में भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। डाक विभाग के कार्यालयों में भवन की व्यवस्था कराकर पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जा रही पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन

आवेदकों को अपने आसपास पासपोर्ट बनवाने की सुविधा देने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को पासपोर्ट मोबाइल वैन उपलब्ध कराई गई है। आवेदकों की संख्या अधिक हो जाने पर जिन जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं हैं वहां अप्वाइंटमेंट देकर मोबाइल वैन भेजी जा रही है। हालांकि इसके लिए मुख्यालय से अनुमोदन लेना पड़ता है।

 

बिजनौर, मैनपुरी और फिरोजाबाद तक पासपोर्ट सेवा केंद्रों का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से किया जाता है। कुछ जिलों में अभी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं बन सके हैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पांच नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए डाकघरों में व्यवस्था कराई जा रही है, उम्मीद है अगले महीने तक सभी जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाएंगे।

- शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी


यह भी पढ़ें- बरेली में लापरवाही की हद: नगर निगम के डिपो के बजाय ड्राइवरों के घरों पर खड़े हो रहे कूड़ा वाहन, एक मौत के बाद खुली पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।