विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग: मरीजों को सुरक्षित निकाला, सड़क पर लगा लंबा जाम

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:59 AM (IST)

बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चौथी मंजिल ...और पढ़ें

HighLights

  1. नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग।

  2. एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।

  3. मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, रोड पर जाम।

जागरण संवाददाता, बरेली। मिनी बाईपास रोड स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह अचानक से आग लग गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत थी कि चौथी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती नहीं था। इसलिए जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

शनिवार सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगीं। आग की खबर फैलते ही अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार घबरा गए।

नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग

अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति संभालते हुए मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू कर दिया। आग लगने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। कर्मचारियों ने अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

गंभीर मरीजों को बाहर निकालने में भी अस्पताल स्टाफ जुटा रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घटना के बाद रोड पर लगा जाम

अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। अस्पताल के बाहर लोगों और वाहनों की भीड़ बढ़ने से मिनी बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- '48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड', अंकित बालियान की पत्नी की धमकी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार