Move to Jagran APP

Fight Against Coronavirus : कोरोना के खिलाफ बरेली नगर निगम ने फिर शुरू की ‘जंग’, निगरानी समितियों को किया गया अलर्ट

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया हैं। ऐसे में एक बार फिर नगर निगम की टीम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने को सक्रिय हो गई है। संक्रमित के बारे में पता लगाने के लिए मुहल्लों में निगरानी समिति को फिर अलर्ट कर दिया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 01:40 PM (IST)
सैनिटाइटेशन के लिए छह टीमें गठित, अधिकारियों ने शहर में चेक कीं व्यवस्थाएं।

बरेली, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया हैं। ऐसे में एक बार फिर नगर निगम की टीम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने को सक्रिय हो गई है। संक्रमित के बारे में पता लगाने के लिए मुहल्लों में निगरानी समिति को फिर अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीम अब वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं। सैनिटाइजेशन के लिए कई टीमें बना दी गई हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही शहर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद ने शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का हाल देखा। वही अजीत कुमार सिंह ने सैनिटाइजेशन का काम चेक किया।

loksabha election banner

शहर में यह काम करा रहा निगम

- क्षेत्र में कोविड-19 प्रोटोकॉल का प्रचार-प्रसार

- लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करना

- संक्रमित व्यक्ति के स्वजनों को जांच के लिए जागरूक करना

- संक्रमित प्रवासियों का पूरा ब्यौरा निगरानी रजिस्टर में दर्ज करना

- संक्रमित के घर के बाहर सूचना चस्पा करवाना व उसकी निगरानी करना

- वार्ड में सैनिटाइजेशन व बीमार का उपचार सुनिश्चित कराना

- सभी प्रवासियों का नाम-पता व यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज करना

अपर नगर आयुक्त ने देखा सफाई व्यवस्था का हाल

नगर निगम के सभी सफाईकर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में कार्य कर रहे कर्मियों को ग्लब्स और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गए हैं। टीम को पीपीई किट भी दी गई है। नगर आयुक्त ने शहर में सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद ने शहर के कई मुहल्लों में घूमकर सफाई व्यवस्था चेक की। उन्होंने मुहल्लों से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों से मास्क, दस्ताने पहनकर काम करने को कहा। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने को भी कहा।

सैनिटाइजेशन के लिए बनाई गई टीमें

नगर निगम ने शहर में रात को सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। रविवार को भी शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव होगा। इसके लिए 16 टीमें बनाई गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही संक्रमित स्थानों पर दवा का छिड़काव होगा। चारों जोन में प्रतिदिन तीन से पांच टैंकरों के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए जिला प्रशासन और पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। शनिवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने शहर में सैनिटाइजेशन का हाल देखा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। शहर में सैनिटाइजेशन का विस्तृत प्लान बनाया है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.