विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, दिशा पाटनी के बरेली वाले घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:22 PM (IST)

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर की सुरक्षा टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के बाद बढ़ा ...और पढ़ें

दिशा पाटनी के घर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार

दिशा पाटनी के घर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार

HighLights

  1. कोतवाली इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मौके पर जाकर परखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, बरेली। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर पर एक मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगातार रहती है, मगर मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले की घटना के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर ने दिशा पाटनी के घर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली।

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी की बरेली की रहने वाली हैं। इस घर में उनके पिता सेवानिवृत सीओ, बहन खुशबू पाटनी रहती हैं। दिशा पाटनी के घर पिछले साल 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हो चुकी है, जिसमें दो लोग पकड़े भी गए थे।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 2.10.14 PM (1)

ऐसे में उसके घर पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। टाइगर श्राफ पर हमले की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद कटा वोटर कार्ड तो तुरंत करें ये काम! बरेली में BLO अभियान के तहत 6 हजार लोगों ने भरा फार्म