Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: नौकरी को बुलाया और बंधक बनाकर कराया देह व्यापार... बुद्धा स्पा सेंटर से पकड़ी युवती ने बताई कड़वी हकीकत

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 12:09 PM (IST)

    Deh Vyapar Inside Story बरेली के बुद्धा स्पा सेंटर में देह व्यापार के लिए महिलाओं को बंधक बनाया जाता था। यहां पुलिस ने चार युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया था। स्पा सेंटर संचालक मोनू चौधरी फरार है। पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें नौकरी के नाम पर फंसाया गया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। यहां से युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे।

    Hero Image
    Bareilly News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बरेली। Deh Vyapar Inside Story: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पनप रहा था। अलग-अलग प्रदेशों से युवतियों की तस्करी कर उन्हें यहां लाया जा रहा था। पहले उन्हें देह व्यापार को राजी करते यदि वह नहीं मानती तो कमरे में बंधक बना दिया जाता। यह सिलसिला तब तक चलता जब तक वह देह व्यापार को तैयार नहीं होती। पूरा गिरोह इसके लिए काम कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात का राजफाश तब हुआ जब डीडी पुरम स्थिति बुद्धा स्पा सेंटर में एक महिला के बंधक बने होने और वहां पर देह व्यापार की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने स्पा सेंटर से चार युवतियों और दो युवकों को पकड़ा। मौके से तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है।

    पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल

    मामले में प्राथमिकी लिखने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज दिया है जबकि स्पा सेंटर संचालक मोनू चौधरी अभी फरार चल रहा है। सोमवार को पुलिस को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है।

    सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची और वहां पर छापेमारी शुरू कर दी। रिसेप्शन पर बैठी एक महिला मैनेजर से पूछताछ शुरू की तो वह बातों को घुमाने लगी। पुलिस ने वहां से चार युवतियां और दो लड़कों को पकड़ लिया। दोनों लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। छापेमारी के बाद पुलिस सभी छह लोगों को थाने ले आई। उनसे काफी देर तक पूछताछ होती रही।

    महिला ने बताया नौकरी दिलाने के नाम पर किया लोगों ने संपर्क

    उनमे से एक महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया। आरोप है उन लोगों ने 15 फरवरी की सुबह करीब 10.30 बजे बुद्धा स्पा सेंटर लेकर आए। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। जब महिला ने पूछा कि बंद क्यों किया तो आरोपितों ने बोला कि अब वो उनकी कैद में है और उससे देह व्यापार कराएंगे। महिला का आरोप था कि वहां पर जितनी भी युवतियां थी वह सभी देह व्यापार में संलिप्त थीं। सभी एक गिरोह बनाकर यह काम कर रहे हैं।

    महिला बोली, तीन दिन से आरोपितों की गिरफ्त में

    महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिनों से आरोपितों की गिरफ्त में थी। उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रखा गया था। किसी तरह से सोमवार शाम उसने चीख पुकार मचाई तो कुछ लोगों से सुन लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छापेमारी में सभी महिलाओं को वहां से पकड़ा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस सेंटर का संचालक मोनू चौधरी है।

    आरोप लगाया कि मोनू भोली भाली लड़कियों को नौकरी के नाम पर फंसाता है और बाद में उनसे देह व्यापार करता है। मामले में पुलिस ने आरोपित मोनू समेत अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में तीन युवतियों और दो युवकों को जेल भेज दिया है।

    अब और भी स्पा सेंटर पुलिस की रडार पर

    शहर में तमाम स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसमें से कितनों में देह व्यापार कराया जा रहा है। यह अब जांच का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश स्पा सेंटरों में तेजी से देह व्यापार किया जा रहा है। जिससे यह सभी मोटी कमाई कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः देह व्यापार की कॉल पर स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा तो रह गए दंग, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां और लड़के

    ये भी पढ़ेंः  कार में कैप और वर्दी पहन दिखाया रौब... ललितपुर से महिला मित्र की मदद को आया, लेकिन एक चूक से खुल गया 'IPS' का राज