विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी का नया तरीका: इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब शॉर्ट्स देखते समय न करें यह गलती, एक क्लिक में खाली हो जाएगा बैंक खाता

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:27 PM (IST)

बरेली में इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखते समय विज्ञापनों पर क्लिक करने से साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एड क्लिक करते ही फाइल डाउनलोड होकर फोन हो रहा हैक, पुलिस के पास इस तरह के लगातार केस आ रहे

जागरण संवाददाता, बरेली। जीशान इंस्टाग्राम पर रील देख रहे थे कि अचानक एक एड आ गया। इस एड पर क्लिक करते ही उनके फोन में एक फाइल डाउनलोड हो गई और उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। जीशान की तरह ही अन्य लोगों के साथ इंटरनेट मीडिया पर रील, शार्ट वीडियो या अन्य देखते समय एड आया।

इस पर क्लिक करते ही एक फाइल डाउनलोड होकर फोन हैक हो गया और खातों से रकम कट गई। बरेली पुलिस के पास इस तरह से केस लगातार आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इस तरह के एड पर क्लिक न करने की सलाह दी है।

आजकल लोग इंटरनेट मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं। इसमें भी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील और यू-ट्यूब पर शार्ट वीडियो ज्यादा देखते हैं। इसका फायदा विज्ञापन एजेंसियां उठाती हैं, लेकिन अब साइबर ठगों ने भी इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है।

साइबर ठग इन विज्ञापन के बीच में किसी तरह से एपीके या अन्य फाइल डाल दे रहे हैं। जैसे ही लोग एड पर क्लिक करते हैं तो उनके फोन में ये फाइल डाउनलोडड हो जा रही है या फिर लोगों को झांसे में लेकर फाइल डाउनलोड कराई जा रही है।

इसके बाद फोन हैक कर खाते से रकम निकाल ली जा रही है। कैंट क्षेत्र के जीशान के अलावा कैंट क्षेत्र के ही तसौर हुसैन ने वीडियो देखते समय एक एप इंस्टाल कर लिया और फिर उनके खाते से 80 हजार रुपये कट गए।

इसके अलावा कैंट के ही अमित ने शार्ट वीडियो फ्री में देखने के लिए थर्ड पार्टी एप डाउनलोड कर लिया और उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 18 हजार रुपये कट गए।

इन लोगों से 16 नवंबर को ठगी की गई। इसके अलावा 17 नवंबर को प्रेमनगर के एक व्यक्ति से इसी तरह से ठगी की गई। इस तरह के केस लगातार अलग-अलग थानों में पहुंच रहे हैं।

एड पर न करें क्लिक, आफिशियल वेबसाइट पर जाएं

एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों की मानिटरिंग शुरू की है, जिसमें रील और शार्ट वीडियो के बीच में एड आने और इस पर क्लिक करने पर कोई फाइल डाउनलोड होने और फोन हैककर खाता खाली करने के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी एड को क्लिक न करें। यदि किसी प्रोडक्ट की कोई जानकारी लेनी है तो उसकी आफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं। साइबर ठगी होने पर 1930 और साइबर अपराध के पोर्टल पर शिकायत करें। थाने में बनीं साइबर सेल में शिकायत करें।

यह भी पढ़ें- बरेली के आसमान में तिरंगे संग गरजे माइक्रोलाइट विमान, पुराने ASC स्कूल के ऊपर दिखा सैन्य शौर्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।