विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चौबारी मेले में तैनात होंगे 1000 जवान, 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:34 AM (IST)

पुलिस ने चौबारी मेले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें मुख्य स्नान के दिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. मुख्य स्नान पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान।

  2. मेले में एक हजार पुलिसकर्मी, आठ चौकियां होंगी तैनात।

  3. सीसीटीवी, वाच टावर, रूट डायवर्जन से होगी निगरानी।

जागरण संवाददाता, बरेली। चौबारी मेले में सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में मुख्य स्नान वाले दिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

ऐसे में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए इस बार और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सोमवार को अधिकारी मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखेंगे।

चौबारी मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु मुख्य स्नान वाले दिन पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में लोग स्नान के साथ खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। मेले में इस बार अधिक श्रद्धलाुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, ऐसे में पिछली वर्ष से अधिक पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि मेले में एक कोतवाली बनाई जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में आठ पुलिस चौकी खोली जाएंगी। इसके अलावा नौ जगह वाच टावर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी। मेले में 18 मोबाइल पुलिस पार्टी भी लगाई जाएंगी।

लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। इसके अलावा घाटों के आसपास पीएसी की एसडीआरएफ की टीम, मोटरबोट, गोताखोर भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि फायर टेंडर भी तैनात रहेंगी ताकि आग लगने की घटना पर तुरंत बुझाया जा सके। मुख्य स्नान वाले दिन रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन तैयार किया जा रहा है। मेला स्थल व आसपास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गंगा किनारे लगेगा चौबारी मेला, ढोलक से लेकर सिलबट्टे तक की सजीं दुकानें; पहुंचने लगे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।