गंगा किनारे लगेगा चौबारी मेला, ढोलक से लेकर सिलबट्टे तक की सजीं दुकानें; पहुंचने लगे लोग
बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चौबारी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला ग्राउंड में दुकानें सजने लगी हैं और श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

चौबारी मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं।
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा पर 20-28 नवंबर तक चौबारी मेले की तैयारियां।
मेला ग्राउंड में ढोलक, सिलबट्टे की दुकानें सजने लगीं।
श्रद्धालु रामगंगा में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
जागरण संवाददाता, बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी के किनारे 20 से 28 नवंबर तक लगने वाले चौबारी मेले की तैयारियां चल रही हैं। मेला ग्राउंड में दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है।
मुख्य सड़क और आसपास के क्षेत्रों दुकानें सजाई जा रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। कार्तिक माह में गंगा स्नान की परंपरा को देखते हुए रोजाना श्रद्धालु रामगंगा पहुंचकर स्नान कर रहे हैं।
ग्रीन पार्क निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह सेना में कार्यरत हैं। रविवार को अवकाश होने के चलते परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे हैं। रामगंगा में स्नान के बाद उन्होंने भ्रमण किया।
नरियावल से आए एक दुकानदार ने बताया कि वह मेले में ढोलक लेकर पहुंचे हैं। यहां से लोग वर्षभर इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं खरीदकर ले जाते हैं।
ढोलक की भी अच्छी मांग रहती है। इसी तरह मेले में सिलबट्टे की दुकानें भी पहुंच गई हैं। इसके साथ ही सिलबट्टे दुकानें भी लगने लगीं हैं।
यह भी पढ़ें- 100 साल पहले मुस्लिम समुदाय ने शुरू कराया था चौबारी मेला, गांववाले ही संभालते हैं पूरी जिम्मेदारी