विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की इस हाईप्रोफाइल सीट पर हो सकता है बड़ा फेरबदल, जात‍िगत समीकरण साध BJP जल्‍द कर सकती है प्रत्‍याशी का एलान

Published: Wed, 20 Mar 2024 05:02 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 पीलीभीत में पहले चरण में चुनाव होना है इसके लिए वहां बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया ...और पढ़ें

भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की दो सूची जारी की है।
भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की दो सूची जारी की है।

HighLights

  1. पीलीभीत के टिकट पर साफ होगी बरेली की तस्वीर
  2. भाजपा आज कर सकती है पीलीभीत सीट प्रत्याशी की घोषणा
  3. अगर वहां कुर्मी बिरादरी पर दांव चला तो यहां अन्य प्रत्याशी होगा

जागरण संवाददाता, बरेली। राजनीति का ऊंट कब, कहां किस करवट बैठे, यह कहना थोड़ा मुश्किल रहता है। भाजपा में भी इन दिनों यही चल रहा है। मंडल की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर तमाम चर्चाएं सियासी गलियारों में हैं। हालांकि, अब पीलीभीत का टिकट बुधवार को घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। वहां के टिकट पर बरेली वालों की भी निगाह है। उसी आधार पर यहां का टिकट घोषित होने की बात उठने लगी है।

भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मंडल की दो सीटों आंवला पर धर्मेंद्र कश्यप और शाहजहांपुर में अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया है। बरेली, पीलीभीत और बदायूं की सीट पर फिलहाल प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।  मंगलवार को नाम साफ होने की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं हो पाया।

पीलीभीत में पहले चरण में होना है चुनाव 

पीलीभीत में पहले चरण में चुनाव होना है, इसके लिए वहां बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में समझा जा रहा है कि बुधवार को पार्टी पीलीभीत के प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। पीलीभीत के टिकट पर ही बरेली सीट के दावेदारों की भी नजर है।

लोकसभा क्षेत्र 2019 के विजेता जानने के लिए लोकसभा क्षेत्र के नाम पर क्लिक करें

कुर्मी समाज से हो सकता है प्रत्‍याशी   

माना जा रहा है कि पीलीभीत में सात बार कुर्मी प्रत्याशी ने ही जीत हासिल की। ऐसे में वहां कुर्मी समाज से प्रत्याशी उतारा जा सकता है। ऐसे में अगर वहां से कुर्मी समाज को टिकट दिया तो बरेली सीट पर नान-कुर्मी प्रत्याशी को टिकट मिल सकता है। इसके विपरीत पीलीभीत में नान-कुर्मी प्रत्याशी होने पर बरेली में कुर्मी समाज को वरीयता दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के विजेता

लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल देखने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें...