विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे राहुल...' बरेली में कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे मंत्री भूपेंद्र चौधरी

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने राहुल गांधी पर नेतृत्व की नाकामी छिपाने के लिए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने ...और पढ़ें

पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करते महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया व विष्णु शर्मा।

पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करते महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया व विष्णु शर्मा।

HighLights

  1. कैबिनेट मंत्री बोले- मुस्लिम वोट बैंक के लालच में सपा-कांग्रेस ने तार-तार की संविधान की मर्यादा

  2. एसआइआर में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाएगी भाजपा, घर-घर पहुंचेंगे पार्टी के कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बरेली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेतृत्व की नाकामी छिपाने के लिए देश में भ्रम और अविश्वास फैला रहे हैं। कांग्रेस नकारात्मक एजेंडे पर काम कर रही है।

समाज में भ्रम फैलाना, लोगों में अविश्वास पैदा करना और देश में अराजकता व हिंसा की साजिश रचना उसकी राजनीति का हिस्सा बन गया है। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस के साथ ही सपा पर तीखे हमले किए।

फोन टेपिंग के आरोपों पर राहुल गांधी को घेरते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मूल समस्या नेतृत्व की नाकामी है। लोकसभा में पार्टी ने जो सीटें जीती हैं, उनमें सहयोगी दलों की भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश में 1989 के बाद कांग्रेस लगातार कमजोर हुई है।

पिछले 36-37 वर्षों में वह मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में भी नहीं रही। विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन सबसे निचले स्तर पर रहा। इसी हकीकत से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी बयानबाजी कर रहे हैं।

एसआइआर को लेकर बोले, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। भाजपा का प्रयास है कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और अपात्रों के नाम हटें। छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाए जाएंगे।

बरेली शहर और कैंट में एक लाख से अधिक वोट कटने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि केवल अपात्रों के नाम हटेंगे और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा। अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक के लालच में संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही हैं।

चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं और ईवीएम पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के तीसरे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसे सीजनल गठबंधन बनते-बिगड़ते रहते हैं।

प्रदेश की राजनीति में स्वार्थ की राजनीति करने वालों के लिए जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटा है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के माध्यम से सरकार के कामकाज और पार्टी के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।

कार्यकर्ताओं को नए वोटर बनाने के लिए किया प्रेरित

कैबिनेट मंत्री ने शहर विधानसभा और कैंट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अधिक से अधिक फार्म छह भरवाने पर जोर दिया। साथ ही जनता के बीच में जाकर संपर्क करने को कहा।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, पंडित राम गोपाल मिश्रा, पुष्पेंद्र शर्मा, डा. केएम अरोड़ा, इंदू सेठी, बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, राजीव साहनी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला, भाजपा को बताया सामाजिक समरसता की त्रिवेणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।