जागरण प्रश्न पहर : बनिए जागरूक, खाद्य पदार्थो की मिलावट पर आप खुद भी कर सकते हैं वार Bareilly News
खाद्य सुरक्षा विभाग तो कार्रवाई कर ही रहा है। आमजन खुद भी मिलावटी मावे की जांच कर सकते हैं।
बरेली, जेएनएन : रक्षाबंधन का त्यौहार है। ऐसे में मिठाईयों की बिक्री जोरों पर हैं। ज्यादा मुनाफे के लिए कारोबारी आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने तक से नहीं हिचकते। खाद्य सुरक्षा विभाग तो कार्रवाई कर ही रहा है। आमजन खुद भी मिलावटी मावे की जांच कर सकते हैं। बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने पाठकों के सवालों के न केवल जवाब दिए। बल्कि मिलावट और अखाद्य पदार्थ की परख व जांच करने के टिप्स भी दिए।
यह भी पढ़ें : स्वच्छ रहने के अपनाएं यह टिप्स, पास नहीं फटकेगा डेंगू और मलेरिया : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-follow-these-tips-to-stay-clean-dengue-and-malaria-will-not-pass-bareilly-news-19471887.html
सवाल - मिल्क पाउडर से काला जामुन बनाया जा रहा है। इसको खाने से कोई परेशानी हो सकती है। - जाकिर अली, इज्जत नगर
जवाब - मिल्क पाउडर भी दूध से बनाया जाता है। इस पर खाद्य विभाग के एक्ट के तहत पाबंदी नहीं है। इसको खाने से कोई परेशानी नहीं होती है।
सवाल - चाउमीन और समोसा के ठेलों पर गंदगी बहुत रहती है। इस पर रोक लगाएं। - राजेंद्र सब्बरवाल, नवाबगंज
जवाब - मामला संज्ञान में आया है। मैं टीम भेजकर इसकी जांच करवाता हूं। दुकानदारों को हिदायत भी दी जाएगी। कार्रवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जाड़ा, गर्मी, पसीना के लक्षण मिलें तो हों सतर्क : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-if-you-get-signs-of-wear-heat-and-sweating-then-be-alert-bareilly-news-19451945.html
सवाल - मावा में मिलावट की किस तरह से पहचान कर सकते हैं। - संजीव चौहान, नौरंगपुर, भमौरा
जवाब - मावा में अगर मैदा, आटा और आलू की मिलावट की गई तो उसमें दो बूंद आयोडीन टिंक्चर की डाल दें। अगर उसका रंग काला होता है तो समङों कि उसमें मिलावट की गई।
सवाल - मिठाई में रंग का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। - इमरान अंसारी, बरेली कालेज
जवाब - मिठाई में खाद्य रंग डालने की अनुमति है। इसकी एक निर्धारित मात्र भी है। हालांकि विभाग इसके लिए जांच अभियान समय समय पर चलाता रहता है कि कहीं ज्यादा या फिर सस्ते रंग तो मिठाई में नहीं मिलाए जा रहे हैं।
सवाल - हम मिलावटी खाद्य पदार्थो की जांच करवाना चाहें तो कैसे करा सकते हैं। - हर्षित, सिविल लाइंस
जवाब - इसके लिए आपको एक हजार रुपये फीस के तौर पर जमा करने पड़ेंगे और आप किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करा सकते हैं। अगर कोई मिलावटी चीज बेच रहा है तो मुङो 9450590975 पर सूचना दे सकते हैं। विभाग सैंपल भरकर जांच के भेजेगा।
यह भी पढ़ें : दूर होंगी आधार को लेकर दिक्कत : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-difficulty-going-to-get-away-from-the-aadhar-card-updation-bareilly-news-19389725.html
सवाल - दुकान के रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होता है। - अभिनव, सुभाष नगर
जवाब - दुकान के रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करें। 12 लाख से कम व्यापार के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। इसके लिए सालाना 100 रुपये फीस है। इससे ज्यादा का व्यापार होने पर लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसकी फीस व्यापार के प्रकार टर्नओवर पर निर्भर करती है।
सवाल - मिठाई खरीदते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए। - ज्योति, इज्जत नगर
जवाब - खुली और बासी मिठाईयां खरीदने से बचें। बिल जरुर लें। यदि पैक डिब्बा है तो दुकान पर ही खोलकर चेक कर लें। मिलावट की शंका होने पर खाद्य विभाग को सूचित करें।