विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bareilly Weather: बरेली में घना कोहरा, दृश्यता 100 मीटर; वाराणसी के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर

By Ashok KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 09 Nov 2026 10:34 AM (IST)

UP Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के कोहरे की संभावना जताई है, जिसके बाद आसमान साफ रहेगा, लेकिन आने ...और पढ़ें

UP Weather: कोहरे की फाइल फोटो।

UP Weather: कोहरे की फाइल फोटो।

HighLights

  1. बरेली में घना कोहरा, दृश्यता 100 मीटर तक गिरी

  2. वाराणसी के बाद बरेली में सर्वाधिक कोहरा दर्ज किया गया

  3. आगामी दिनों में सुबह कोहरा और तापमान में उतार-चढ़ाव संभव

जागरण संवाददाता, बरेली। UP Weather: जिले में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। इस दौरान बरेली में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वाराणसी के बाद बरेली में सबसे अधिक कोहरा दर्ज किया गया। यहां सुबह के समय दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई, जबकि वाराणसी में बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

वाहन चालकों को सावधानी से चलानी पड़ी गाड़ियां

सोमवार सुबह कोहरे की मोटी चादर छाए रहने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। इसके बाद आगामी दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: नवंबर में बदला मौसम, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंडक के साथ कोहरे की दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।