बरेली में बदला मौसम का मिजाज: घने कोहरे से थमी रफ्तार, 15.7 डिग्री पर पहुंचा पारा
बरेली में मौसम ने करवट ली है, जहां शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई ...और पढ़ें

सुबह कोहरे बीच निकलती ट्रेन
HighLights
हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक वाहन चालकों ने हेडलाइट और फाग लाइट जलाकर किया सफर
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शनिवार सुबह से ही शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक वाहन चालक हेडलाइट और फाग लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक चलते नजर आए। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े।

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को कोहरे के साथ ठंड का भी एहसास हुआ। इसके चलते लोग जैकेट, टोपी और मफलर पहनकर घरों से निकले।
वहीं, हाईवे पर ट्रक, बस और बाइक सवारों को कम दृश्यता के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। कई चालकों ने वाहनों की गति कम रखी, जिससे किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।
दोपहर तक छाई रही धुंध
मौसम में आए इस बदलाव का असर सुबह से ही जनजीवन पर दिखाई दिया। खुले क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर दोपहर तक धुंध अधिक महसूस की गई। कोहरे के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना भी मुश्किल हो रहा था।
ऐसे में वाहन चालक एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाकर चलते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की ठंड और कोहरे ने लोगों को सर्दी के बढ़ते असर का अहसास करा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।