बरेली में बदला चुनावी समीकरण! नया वोटर बनने की रेस में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, देखें 9 सीटों का पूरा गणित
बरेली में विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गई है। जनवरी ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
जनवरी से अक्टूबर तक जिले में बढ़े 2.74 लाख मतदाता, महिलाएं 1.39 लाख
पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1.34 लाख बढ़ोतरी, शहर में सर्वाधिक बढ़ीं महिलाएं
जागरण संवाददाता, बरेली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। मतदाता बनने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा है। छह जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद नौ माह में 1.39 लाख महिला मतदाता बढ़ीं हैं, जबकि पुरुषों की संख्या में 1.34 लाख का इजाफा हुआ यानी महिलाओं की वृद्धि पुरुषों से पांच हजार अधिक रही।
जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक छह जनवरी को जिले में 12.08 लाख महिला मतदाता थीं। 15 अक्टूबर तक यह संख्या बढ़कर 13.48 लाख से अधिक हो गई है। इसी अवधि में पुरुष मतदाताओं की संख्या 14.82 लाख से बढ़कर 16.17 लाख तक पहुंच पाई।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो बरेली शहर में महिला मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। यहां छह जनवरी को 1,38,619 महिला मतदाता थीं, जो 15 अक्टूबर को बढ़कर 1,65,844 हो गईं यानी 27,225 महिलाओं की वृद्धि हुई।
पुरुष मतदाताओं की संख्या भी 24,578 बढ़ी। बरेली कैंट में 19,356 महिला और 17,281 पुरुष मतदाता बढ़े। भोजीपुरा में 17,695 महिला और 16,704 पुरुष मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। बिथरी चैनपुर में 17,189 महिला और 16,599 पुरुष मतदाता बढ़े।
आंवला व फरीदपुर में पुरुष मतदाताओं की वृद्धि ज्यादा
आंवला विधानसभा क्षेत्र में अन्य सीटों से अलग आंकड़े सामने आए। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,896 बढ़ी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या में 9,321 का ही इजाफा हुआ। यही स्थिति फरीदपुर में 14,012 महिला और 15,684 पुरुष मतदाता बढ़े।

अन्य सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। बहेड़ी में 14,360 महिला और 12,793 पुरुष, मीरगंज में 10,406 महिला और 10,389 पुरुष मतदाता बढ़े। नवाबगंज में 10,299 महिला और 9,870 पुरुष मतदाताओं की वृद्धि हुई।
यह भी पढ़ें- बरेली मंडल में 'पराली' पर लगाम: सैटेलाइट निगरानी के असर से 65% घटे मामले, इन दो जिलों में सबसे ज्यादा सख्ती की जरूरत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।