दीपावली पर रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 12 दिन लगातार ड्यूटी पर मिलेंगे ₹4,800 extra, छुट्टियां Cancel
परिवहन विभाग ने दीपावली और छठ पूजा के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष तैयारी की है। चालक-परिचालकों को 6 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
छह से 17 नवंबर तक सभी बसें रहेंगी आन रूट, आरएम को बरेली-कटरा रोड की जिम्मेदारी
बरेली-दिल्ली व बरेली-लखनऊ रोड पर रहेंगी ज्यादा बसें, लोकल रूटों पर बढ़ाए जाएंगे फेरे
जागरण संवाददाता, बरेली। दूसरे शहरों नौकरी कर रहे लोगों की दीपावली पर घर वापसी को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम में रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ दिल्ली रूट पर रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए बरेली डिपो और रुहेलखंड डिपो की 100 से अधिक बसें दिल्ली रूट पर लगाई जाएंगी।
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने बंद हो चुके हैं, इसलिए बसों पर दबाव बढ़ेगा। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालकों और कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन में प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गई है।
बरेली और रुहेलखंड डिपो में 241 बसें हैं, इनमें 42 एसी बसें भी शामिल हैं। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक के लिए छह नवंबर से 17 नवंबर तक अधिकतम बसों को रूटों पर संचालित कराने के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है।
इस अवधि में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। विशेष परिस्थिति में विभागाध्यक्ष की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किए जा सकेंगे।
त्योहार पर दिल्ली रूट पर यात्रियों को सबसे अधिक दबाव रहता है, इसको देखते हुए दोनों डिपो की बसें इस रूट पर बढ़ाई जा रही हैं। लखनऊ, हल्द्वानी, आगरा रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
रूटों पर निगरानी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। बरेली के आरएम को बरेली-कटरा, मेरठ के आरएम को गाजियाबाद-मेरठ, गाजियाबाद के आरएम को कौशांबी-सिकंदराबाद रूट की जिम्मेदारी दी गई है। सभी एआरएम डिपो में मौजूद रहकर बसों का संचालन कराएंगे।
11 दिन के 4,400, 12 के 4,800 रुपये मिलेंगे
चालक-परिचालकों के लिए लागू की गई प्रोत्साहन योजना में लगातार 11 दिन बस का संचालन करने पर 4,400 रुपये और 12 दिन संचालन करने पर 4,800 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
इसके अलावा निर्धारित दूरी से अधिक बस संचालन पर 0.55 रुपये प्रति किमी भुगतान मिलेगा। तकनीकी कर्मचारियों को 11 दिन के कार्य पर 2,100 रुपये और 12 दिन के कार्य पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
दीपावली से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। चालक-परिचालकों समेत कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की जा चुकी है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कराकर प्रभावी ढंग से बसों का संचालन कराया जाएगा।
- अरुण कुमार वाजपेई, एआरएम रुहेलखंड डिपो
यह भी पढ़ें- बरेली में फिर लटकी केसर चीनी मिल की नीलामी: दीपावली पर भी नहीं मिलेगा 170 करोड़ का बकाया गन्ना मूल्य
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।