बरेली रूट डायवर्जन: शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, BJP की पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, स्कूल वाले बच्चे समय से निकलें
भाजपा की पदयात्रा के कारण मंगलवार को बरेली में सुबह सात बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
पुलिस का अनुरोध समय पर स्कूल भेजें बच्चे, छोटे वाहन भी होंगे डायवर्ट
जागरण संवाददाता, बरेली। भाजपा की पद यात्रा की वजह से मंगलवार को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों का पुराने बस अड्डे से संचालन नहीं होगा और सिर्फ सेटेलाइट अड्डे से ही संचालित होंगी। इसके अलावा छोटे वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों में बच्चों को समय से भेजने का भी अनुरोध किया है ताकि जाम से उन्हें परेशानी न हो।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
इसके अलावा सेलेक्शन पाइंट, डेलापीर तिराहा, राजेंद्र नगर, श्यामगंज, 100 फुटा पूर्वी, 100 फुटा पश्चिमी, सूद धर्म कांटा, इज्जतनगर, संजयनगर आदि क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों को समय से पूर्व स्कूल भेजने के लिए निर्देश दें, ताकि जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और लोग कार्यक्रम के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
यहां से जाएंगे भारी वाहन
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आकर बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोमा होते हुए जा और आ सकेगें।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड की तरफ से आकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए जा व आ सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेगें।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास से जा सकेगें।
- बदांयू की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें, जिन्हें दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
यहां से जाएंगी रोडवेज बसें
- दिल्ली, रामपुर की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा होते हुए विलयधाम से बैरियर-2 से 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और यहीं से जाएंगी।
- पीलीभीत की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें विलयधाम, बैरियर-2, 100 फुटा पूर्वी सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और जाएंगी।
- बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट बस स्टैंड से ईसाइयों की पुलिया से बियावान कोठी से अक्षर विहार तिराहा, नटराज तिराहा से बुखारा मोड़, रामगंगा, देवचरा चौराहा होते हुए जा और आ सकेंगी।
- शाहजहांपुर व लखनऊ की तरफ से बरेली आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड तक आ और जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी, सिर फूटने पर भी केस दर्ज न करने पर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड