विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली: जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी, सिर फूटने पर भी केस दर्ज न करने पर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:09 PM (IST)

बरेली में जनसुनवाई में लापरवाही और सिर में गंभीर चोट वाली पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज न करने पर एसएसपी अनुराग ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बरेली। जनसुनवाई में लापरवाही और पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करना सीबीगंज पुलिस को भारी पड़ गया। सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने 28 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की थी। इस दौरान सभी अधिकारियों को जनसुनवाई को गंभीरता से लेने और शिकायतों पर समय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने 27 अक्टूबर को थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 29 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय से निर्देश दिए जाने के बाद भी पीड़िता के सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा को निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में लापरवाही और पीड़ितों की शिकायतों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जर्जर और निर्माणाधीन स्कूलों को बना दिया छात्राओं का सेंटर, UP Board की पहली सूची पर 107 आपत्तियां दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।