विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिठाई खरीदने से पहले सावधान! बिना 'Use By Date' वाली मिठाई ले सकती है आपकी सेहत का हिसाब

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:07 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा आयुक्त के आदेश के बावजूद, बरेली की अधिकांश मिठाई की दुकानों पर 'यूज बाई डेट' का पालन नहीं ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. हाथ से पर्ची लिखकर लगा रहे तारीख तो कहीं नियम की जानकारी ही नहीं

मनीस पांडेय, बरेली। खाद्य सुरक्षा आयुक्त रोशन जैकब ने सभी मिठाई की दुकानों पर यूज बाई डेट लिखना अनिवार्य कर दिया है, जिसका अर्थ है कि यह मिठाई किस तारीख तक प्रयोग में लाई जा सकती है। शहर की कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही इस नियम का पालन हो रहा है। वहीं अधिकांश दुकानों से बिना तारीख के ही मिठाइयां बेची जा रही हैं।

जिले में करीब दो हजार मिठाई की दुकानें हैं। वहीं बरेली की बर्फी एक जिला एक व्यंजन में शामिल मिठाई है। मिठाई तैयार करने के बाद यूज बाई डेट लिखने का आदेश सितंबर महीने में ही आ गया था।

15 अक्टूबर से प्रदेश की सभी मिठाई दुकानों पर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जिससे आमजन को ताजी व सही मिठाई खाने को मिले।

मिठाई की शेल्फ लाइफ Infographic

इस नियम में अभी तक दुकानदार हाथ से लिखी एक पर्ची मिठाई की ट्रे के आगे लगा दे रहे हैं, जहां वह अपने अनुसार मिठाई की संभावित यूज बाई डेट लिख रहे हैं।

वहीं कुछ दुकानदार इसमें भी गड़बड़ी कर रहे हैं। नावेल्टी चौराहे पर स्थित एक दुकान पर यूज बाई डेट की जगह लिखा है दो दिन, तीन दिन, चार दिन। ऐसे में ग्राहक को यह पता करना मुश्किल है कि यह मिठाई कब बनी और कब तक ताजी रहेगी।

वहीं चौपुला चौराहा स्थित दुकान पर मिठाई की बनने की तारीख व एक्सायर तारीख दोनों हाथ से लिखकर दर्ज की गई हैं। कारोबारी जानू ने बताया कि नियमों का पालन किया जा रहा है।

विभाग ने नहीं दी तारीख लिखने की जानकारी

शहर के अलग-अलग बाजारों में मिठाई की दुकानों पर पड़ताल के दौरान यह स्थिति सामने आई। सिटी सब्जी मंडी के समीप दुकानदार ने बताया कि मिठाई के आगे यूज बाई डेट लिखने की पर्ची तैयार करने का आर्डर दिया है, जल्दी ही लिखना शुरू कर देंगे।

मलूकपुर में दुकानदार अशोक सैनी ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी अधिकारी या संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। वह ताजा माल बनाते हैं और बेच देते हैं।

शहर के किशोर बाजार के दुकानदार मुनेंद्र पाल ने बताया कि मिठाइयों पर तारीख लिखने की जानकारी अभी तक नहीं प्राप्त हुई। ताजा मिठाई तैयार करके बेची जा रही है।

 

सभी दुकानों में यूज बाई डेट लिखना आवश्यक है। इसके लिए दुकानों पर निरीक्षण कार्य लगातार किया जा रहा है। यदि दुकानदार को नियम की जानकारी नहीं है तो उन्हें बताया जा रहा है। यदि बताने के बाद भी नियमों का पालन नहीं होगा तो कार्रवाई तय है। टीम बनाकर निरीक्षण किया जा रहा है।

- राहुल सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग


यह भी पढ़ें- दीपोत्सव से पहले बरेली वासियों को बड़ा तोहफा! 5.33 करोड़ से बाकरगंज समेत 82 सड़कों की बदलेगी सूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।