बरेली-सीतापुर हाईवे पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रास्ते में मिलेंगी विश्राम और खानपान की हाईटेक सुविधाएं
बरेली-सीतापुर हाईवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो वे-साइड अमेनिटीज स्थापित की जाएंगी, जिनमें से एक के लिए शाहजहांपुर और रोजा के बीच जगह चिह्नित की गई है। परियोजना निदेशक निरीक्षण के बाद डीपीआर तैयार कराएंगे।

एआई इमेज
HighLights
परियोजना निदेशक के निरीक्षण के बाद स्थान फाइनल कर बनेगी डीपीआर
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-सीतापुर हाईवे पर यात्रियों को विश्राम और खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे-साइड अमेनिटीज (यात्री सुविधा स्थल) स्थापित कराने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दो स्थानों पर वे-साइड अमेनिटीज बनाने के लिए मंजूरी मिली है।
मगर, अभी तक एक के लिए ही शाहजहांपुर और रोजा के बीच में जगह मिल सकी है। परियोजना निदेशक का कहना है कि एनएचएआइ के इंजीनियरों के साथ चयनित स्थल का जायजा लेकर डीपीआर तैयार कराई जाएगी।
फोरलेन हाईवे बरेली से लेकर सीतापुर तक 157 किमी है। हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआइ को दो जगह यात्री सुविधा स्थल बनवाने की मंजूरी मिली है, लेकिन उपयुक्त जमीन नहीं मिल पा रही है।
इसके लिए कम से कम एक एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जहां यात्रियों के विश्राम के इंतजाम के अलावा खानपान की भी व्यवस्था कराई जाएगी। हाईवे से जुड़े जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर जगह तलाशी जा रही है।
एनएचआइ के अधिकारियों को बरेली से रोजा तक दो स्थान सुझाए गए हैं। परियोजना निदेशक अभय भूषण ने बताया कि जगह चिह्नित कर ली गई है। तकनीकी टीम के साथ मौका मुआयना के बाद ही फाइनल की जाएगी। उसी के अनुरूप डीपीआर तैयार कराई जाएगी।
क्षेत्रीय अधिकारी ने निर्माणाधीन सितारगंज हाईवे का लिया जायजा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी मो. वासित ने गुरुवार को निर्माणाधीन बरेली-सितारगंज हाईवे का जायजा लिया। यह हाईवे दो पैकेज में बन रहा है, पहले पैकेज में बरेली से पीलीभीत तक का कार्य आगामी मार्च माह तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है।
निरीक्षण के दौरान हाईवे पर कुछ स्थानों पर अवरोध दिखाई दिया, जिसे राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर दूर कराने के निर्देश दिए। हाईवे पर लभेड़ा में संचालित टोल प्लाजा को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की मंजूरी मिल चुकी है।
क्षेत्रीय अधिकारी ने परियोजना निदेशक अभय भूषण के साथ प्रस्तावित स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में बरेली-पीलीभीत पैकेज का निर्माण पूर्ण कराएं।
यह भी पढ़ें- बरेली के आसमान में तिरंगे संग गरजे माइक्रोलाइट विमान, पुराने ASC स्कूल के ऊपर दिखा सैन्य शौर्य
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।