बरेली स्कूल में छात्रा की शिक्षिका ने डंडे से की पिटाई, टूटा हाथ
बरेली के सीबीगंज स्थित द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा का हाथ शिक्षिका की पिटाई से ...और पढ़ें
-1794036317600_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
शिक्षिका की पिटाई से छात्रा का हाथ टूटा।
सीबीगंज के द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल का मामला।
शिक्षिका और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीगंज के द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा का डंडा मारने से हाथ टूट गया। बच्ची के पिता की शिकायत पर थाना सीबीगंज पुलिस ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गोविंदापुर निवासी निजाकत हुसैन ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी सात वर्षीय बेटी द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। बच्ची शुक्रवार को स्कूल पढ़ने गई थी तो शिक्षिका इफरा ने उनकी बेटी की डंडे से पिटाई की, जिससे बेटी का हाथ टूट गया।
जब उन्हें इसका पता चला तो स्कूल में विरोध करने गए और प्रबंधक इलियास खां से शिकायत की तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। आरोप है कि प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के केस तो स्कूल में तो होते रहते हैं और धमकी दी कि उनका कुछ नहीं होगा। पुलिस ने शिक्षिका इफरा और प्रबंधक इलियास खां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।